फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Know political career of Imran Masood electoral equations of Saharanpur will change with his entry in Congress

राजनीतिक करियर: इमरान मसूद ने कब-कब बदली पार्टी, अब कांग्रेस में एंट्री से बदल जाएंगे चुनावी समीकरण

Wed, 04 Oct 2023 09:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Oct 2023 09:52 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2023 : इसरान मसूद के राजनीतिक करियर में काफी मोड़ आए हैं। इमरान ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। माना जा रहा है कि इमरान की कांग्रेस में एंट्री होने से चुनावी समीकरण बदल जाएंगे।

विज्ञापन
Know political career of Imran Masood electoral equations of Saharanpur will change with his entry in Congress
इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी की सियासत के कद्दावर नेता माने जाने वाले पूर्व विधायक इमरान मसूद ने आखिरकार अपने राजनीतिक पत्ते खोल दिए। पूर्व विधायक ने स्पष्ट कर दिया कि वह सात अक्तूबर को दिल्ली में जाकर कांग्रेस ज्वॉइन कर लेंगे।

विज्ञापन


पूर्व विधायक का कहना है कि पहले से ही कांग्रेस में आस्था थी, अब दोबारा से अपने घर वापसी कर रहा हूं। लोकसभा चुनाव में टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का जो भी आदेश होगा उसके हिसाब से काम किया जाएगा।

विज्ञापन

Know political career of Imran Masood electoral equations of Saharanpur will change with his entry in Congress
इमरान मसूद - फोटो : Amar Ujala

सहारनपुर लोकसभा सीट हो या फिर कैराना और बिजनौर आदेशों का पालन किया जाएगा। दरअसल, करीब डेढ़ माह पहले राहुल गांधी की तारीफ करने पर बसपा से निष्कासन के बाद अटकलों का दौर जारी था कि इमरान मसूद किस पार्टी में जाएंगे। कांग्रेस के अलावा रालोद और अन्य राजनीतिक दल भी इमरान के संपर्क में थे। यह भी संभावना लग रही थी कि इमरान रालोद का दामन थाम सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Know political career of Imran Masood electoral equations of Saharanpur will change with his entry in Congress
बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद - फोटो : amar ujala

कांग्रेस में एंट्री से बदलेगा चुनावी समीकरण, होगी कांटे की टक्कर
इमरान मसूद की कांग्रेस में एंट्री के बाद लोकसभा चुनाव का समीकरण भी बदल सकता है। इमरान मसूद की मुस्लिम समाज के वोटरों में काफी अच्छी पकड़ है। कांग्रेस पहले से ही इंडिया गठबंधन में शामिल है। यदि इमरान को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलता है तो वह मुस्लिम वोटरों को साधने में कामयाब हो सकते हैं।

विज्ञापन

Know political career of Imran Masood electoral equations of Saharanpur will change with his entry in Congress
बसपा नेता इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला

इमरान मसूद पहले भी तीन बार सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल सकी थी, लेकिन हर बार चुनाव हिंदू-मुस्लिम हुआ। ऐसे में भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है, जिसमें जीत-हार का अंतर बेहद कम रह सकता है।

Know political career of Imran Masood electoral equations of Saharanpur will change with his entry in Congress
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस, सपा, बसपा अब फिर कांग्रेस
इमरान मसूद 1987 में राजनीति में आ गए थे। 2001 में पहला चुनाव नगर पालिका सहारनपुर में चेयरमैन के पद पर लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2006 में नगर पालिका के चेयरमैन बने। वह सहारनपुर जिले की मुजफ्फराबाद सीट (अब बेहट सीट) से साल 2007 में निर्दलीय विधायक रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: स्वर्णा बनीं लाडली: पारुल और अन्नु रानी ने सोने से लिखी कहानी, गांव में जश्न, अक्तूबर में मनी दीपावली

Know political career of Imran Masood electoral equations of Saharanpur will change with his entry in Congress
पूर्व विधायक इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि इमरान 2013 में कांग्रेस में आ गए थे। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जनवरी में उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। इमरान को यहां पर टिकट नहीं मिला था, जिस पर इमरान ने सपा को अलविदा कहकर बसपा में एंट्री मार दी थी। करीब डेढ़ माह पहले इमरान ने राहुल गांधी की तारीफ कर दी थी। इसके बाद उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: यूपी बंटवारे पर सियासी दंगल: बालियान को नहीं मिला अपनों का साथ; विपक्षी बने हमदर्द, इन बयानों से टेंशन में BJP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed