फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: पीड़ित पिता की हाथ जोड़कर अपील, कोई न करे प्रदर्शन, जानें दीपक हत्याकांड में महापंचायत टलने की बड़ी वजह

Sat, 08 Oct 2022 09:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Oct 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut: The victim father appeals that people should not protest in Deepak Tyagi murder case
दीपक त्यागी के पिता। - फोटो : amar ujala

मेरठ में परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक दीपक त्यागी के पिता धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी ने शनिवार को ग्राम प्रधान नितिन त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, अजय त्यागी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, मोहित त्यागी के साथ लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, संजय प्रसाद एवं डीजीपी डीएस चौहान और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने बताया कि लखनऊ में अधिकारियों ने उनकी सभी मांगों को मान लिया हैं।



उन्होंने वीडियो के जरिए अपील की है कि नौ अक्तूबर को गांव में ही दीपक त्यागी की शोक सभा होगी। सभी लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि अब नौ अक्तूबर को कोई भी धरना-प्रदर्शन न करें।

Meerut: The victim father appeals that people should not protest in Deepak Tyagi murder case
प्रमुख सचिव से मिले पीड़ित पिता। - फोटो : amar ujala

राज्यमंत्री दिनेश खटीक लेकर गए थे लखनऊ
बता दें कि जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक शनिवार को दीपक त्यागी के पिता धीरेंद्र त्यागी और अन्य लोगों को लखनऊ लेकर गए थे। उन्होंने वहां पीड़ित पिता व अन्य लोगों की अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, संजय प्रसाद, डीजीपी डीएस चौहान और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार से मुलाकात कराई। इस दौरान कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। 

Meerut: The victim father appeals that people should not protest in Deepak Tyagi murder case
लखनऊ में अफसरों से मिले दीपक के पिता। - फोटो : amar ujala

वहीं अपर मुख्य सचिव गृह विभाग संजय प्रसाद ने इस पूरे प्रकरण में सख्त एक्शन और पीड़ित परिवार की मांगों पर कार्रवाई के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: The victim father appeals that people should not protest in Deepak Tyagi murder case
अफसरों से मिले पीड़ित पिता। - फोटो : amar ujala

राज्यमंत्री दिनेश खटीक और किठौर के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने अमर मुख्य सचिव को बताया कि इस हत्याकांड से त्यागी समाज में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण का सही खुलासा हो और पीड़ित परिवार की मांगें मानी जाएं। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग संजय प्रसाद ने पीड़ित परिवार की माांग पर पूरा आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
Meerut: The victim father appeals that people should not protest in Deepak Tyagi murder case
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

अपर मुख्य सचिव गृह विभाग संजय प्रसाद ने कहा कि जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं अधिकारियों से मिलने वालों में पीड़ित परिवार की तरफ से दीपक त्यागी के पिता धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी, प्रधान नितिन त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, अजय त्यागी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, मोहित त्यागी, अर्जुन त्यागी, धीरज त्यागी, गगन त्यागी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed