{"_id":"66ade26c0e2117f7c9052bba","slug":"kedarnath-people-who-returned-to-meerutsaid-death-was-just-two-minutes-away-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में तबाही: मेरठ लाैटे लोगों की आपबीती, बोले-भयावह था मंजर, दो मिनट की दूरी पर थी माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में तबाही: मेरठ लाैटे लोगों की आपबीती, बोले-भयावह था मंजर, दो मिनट की दूरी पर थी माैत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:25 PM IST
सार
केदार घाटी में बुधवार रात लिनचोली व भीमबली के बीच भूस्खलन के बाद मेरठ से केदारनाथ दर्शन के लिए गए लगभग 40 श्रद्धालु बादल फटने के कारण फंस गए। इनमें से एक परिवार के चार सदस्य सुरक्षित लाैट आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ विशाल पहाड़ और दूसरी तरफ गहरी खाई। झरना नदी में तब्दील हो गया। पानी का तेज बहाव पहाड़ के बड़े हिस्से को तोड़ता हुआ पुल को भी बहा ले गया। साथ में दोनों बच्चे और पति भी थे। अगर 2 मिनट की देरी होती तो चारों को पानी बहाकर ले जाता।
मेरठ से केदारनाथ दर्शन के लिए गए लगभग 40 श्रद्धालु बादल फटने के कारण फंस गए हैं। कई लोग इस त्रासदी में बाल-बाल बच गए, जबकि कुछ लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे उनके परिजन चिंतित हो गए हैं। वह अपनों के सकुशल होने की प्रार्थना कर रहे हैं और उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।
2 of 5
केदारनाथ से सुरक्षित लाैटा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ से मेरठ लौटीं ब्रह्मपुरी निवासी सुधा ने जब आपबीती बताई तो उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने बताया कि हमने भयावह मंजर देखा है, अभी पहाड़ों पर जाने का समय नहीं है। सुधा ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने हमें रस्सियों से बचाकर निकाला। केदारनाथ से संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया था।
3 of 5
केदारनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ से 19 लोग केदारनाथ दर्शन के लिए 27 से 29 जुलाई के बीच गए। इसमें ब्रह्मपुरी निवासी मोनू शर्मा, पत्नी सुधा, बच्चे परी और पलक शुक्रवार शाम वापस लौट आए। रिठानी निवासी तनुज शर्मा और उसका मित्र दीपक शर्मा भी मेरठ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केदारनाथ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
माधवपुरम निवासी अमित बंसल, पुनीत बंसल और मयंक बंसल को बीती रात 3:30 बजे रेस्क्यू कर लिया गया। तीनों युवक देर शाम तक कोटद्वार सुरक्षित पहुंच गए। मेरठ से गए छह लोग यश गुप्ता, यमन चौधरी, यश बंसल, देव ठाकुर, आकाश वर्मा, हर्षित भी देवप्रयाग पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
केदारनाथ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यश गुप्ता ने बताया कि हमारे सामने ही बादल फटा था। पूरी सड़क टूट गई। तेज बारिश शुरू हो गई थी। पुल टूट चुका था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग बादल फटने के कारण खाई में गिरकर बह गए। ऐसे में विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए तुरंत वापस लौट आए। परिवार को कुशलता के विषय में पूरी जानकारी दे दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।