कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन की तैयारी कर ली है। मेरठ जोन के सभी नौ जिलों मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व अन्य जिलों के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। पुलिस ने दिल्ली मेरठ हाईवे और एनएच-58 पर बैरिकेडिंग का काम भी शुरू कर दिया है। वहीं पहले ही दिन ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो गई। मेरठ में बेगम पुल से लेकर बागपत अड्डा चौराहे तक भीषण जाम लगा हुआ है।
कांवड़ यात्रा: बैरिकेडिंग शुरू, पहले दिन ही धड़ाम हुई ट्रैफिक व्यवस्था, 18 जुलाई से रूट डायवर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के अनुसार,18 जुलाई की रात से एनएच-58 पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। 23 जुलाई से हाईवे पर वनवे व्यवस्था और 26 जुलाई से हाईवे को बंद करना प्रस्तावित है। एनएच- 58 पर जैसे ही कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी डायवर्जन और हाईवे बंद प्रस्तावित तारीख से पहले भी किया जा सकता है। रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डे 19 जुलाई से शिफ्ट करने का प्लान है। यह डायवर्जन 31 जुलाई की शाम तक प्रभावी रहेगा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि मोहिउदीनपुर, परतापुर, मोदीपुरम और बाईपास पर बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
20 तक आ जाएगी फोर्स
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जिले को 22 जोन और 63 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा को लेकर एटीएस, आरएएफ, पीएसी तैनात रहेगी। 20 जुलाई तक अन्य जिलों का फोर्स आ जाएगा। एनएच 58, दिल्ली मेरठ हाईवे, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड पर 80 डिवाइडर कट भी चिन्हित किए गये हैं। 16 स्थानों पर अस्थायी ब्रेकर लगाए जाएंगे। 105 स्थानों पर ट्रैफिक और थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
25 से खोला जाएगा फ्लाईओवर निर्माण वाला मार्ग
पल्हैड़ा चौराहे पर काम कर रही कृष्णा कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर एनके रावत का कहना है कि पैदल जाने के लिए साढ़े छह मीटर का मार्ग तैयार कर दिया है। दोनों और की बेरिकेडिंग को कांवड़ यात्रा को देखते हुए 25 जुलाई के आसपास हटा दिया जाएगा।
23 स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 23 स्थान ऐसे हैं, जहां भीड़ का दबाव अधिक रहता है। इसमें मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे, छठी वाहिनी पीएसी गेट, टैंक चौराहा, जादूगर चौराहा, जीरो माइल, बेगमपुल, रोडवेज बस अड्डा, जली कोठी, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, ईदगाह चौराहा, मेट्रो प्लाजा, माधवपुरम गेट, शॉप्रिक्स तिराहा, परतापुर तिराहा, मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड, सुभारती विवि गेट, बागपत बाईपास पुल के नीचे, कंकरखेड़ा बाईपास पुल के नीचे, कमिश्नरी आवास चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, सोहराबगेट बस अड्डा और हापुड़ अड्डा चौराहे पर प्रेशर प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां इंस्पेक्टर, दरोगा और पीएसी लगाई जाएगी।