फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: कश्मीरी शिक्षक ने छात्र को पीटा, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा और फिर...

Fri, 18 May 2018 05:49 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 18 May 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri teacher beaten up student at meerut, see photos
हंगामा करते लोग और नीचे लाल बॉक्स में छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वेस्ट यूपी के इस कॉलेज में कश्मीरी शिक्षक को एक छात्र को पीटना भारी पड़ गया। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता स्कूल में पहुंच गए और हंगामा कर दिया। इसके बाद जमकर बखेड़ा हुआ।

Kashmiri teacher beaten up student at meerut, see photos
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मामला यूपी के मेरठ जिले का है। गंगानगर में मवाना रोड स्थित ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल में कश्मीरी शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई करने पर बखेड़ा हो गया। परिजन जब स्कूल प्रशासन से मिलने पहुंचे तो उनसे बदसलूकी की गई, जिस पर परिजनों, हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा काटा। करीब दो घंटे तक स्कूल में अफरातफरी रही। कश्मीरी शिक्षक को स्कूल से निकालने की बात पर परिजन शांत हुए।

Kashmiri teacher beaten up student at meerut, see photos
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव काजीशोरा निवासी डॉ. विकास तोमर चिकित्सक हैं। उनका बेटा पुलकित तोमर मवाना रोड रजपुरा स्थित ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल में कक्षा 10 का छात्र है। डॉ. तोमर के मुताबिक बुधवार रात उनका बेटा पुलकित मेस से खाना खाकर अन्य छात्रों के साथ वापस लौट रहा था। तभी लाइट जाने पर छात्रों ने हूटिंग कर दी। उसके बाद सभी छात्र हॉस्टल में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmiri teacher beaten up student at meerut, see photos
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि स्कूल के बॉयोलाजी के कश्मीरी शिक्षक तौसीफ ने हॉस्टल पहुंचकर पुलकित को पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे कमरे में बंद कर दिया। परिजनों के मुताबिक किसी तरह पुलकित ने घर पर कॉल की। बृहस्पतिवार को डॉ. तोमर अन्य लोगों के साथ स्कूल में डायरेक्टर से मिलने पहुंचे तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Kashmiri teacher beaten up student at meerut, see photos
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि डायरेक्टर के साथ एक व्यक्ति ने उनके साथ धक्कामुक्की करते हुए पिस्टल दिखाकर बाहर कर दिया। जानकारी होने पर दोपहर को राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष विपिन भारद्वाज, केडी जायसवाल, रालोद से विरेंद्र सिंह आदि पहुंच गए। आरोप है कि डायरेक्टर सीमांत जैन ने उनसे भी कुशल व्यवहार नहीं किया। जिसको लेकर लोग और ज्यादा भड़क गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed