पुलवामा आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश एटीएस ने सहारनपुर जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एटीएस की टीम ने जैश के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं और यह दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनो 30 से 32 साल के हैं। शाहनवाज जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर आतंकियों का वेस्ट यूपी के जिलों में बड़ा नेटवर्क फैलाने के लिए आया था।
2 of 9
जानकारी देते हुए डीजीपी
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्प्रेंस में बताया कि कल मिली जानकारी के आधार पर दो संदिग्ध आतंकियों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। इनमें एक आतंकी शाहनवाज अहमद तेली और आकिब मलिक को गिरफ्तार किया है। ये दोनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। दोनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हैं। शहनवाज, कुलगम का और आकिब पुलवामा का रहने वाला है।
इसमें शाहनवाज ग्रेनेड बनान का एक्सपर्ट बताया गया। डीजीपी ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि यह दोनों कश्मीर से कब आए, इनको पैसे कहां से मिले और इनका लक्ष्य क्या था। इसके लिए हम जम्मू कश्मीर की पुलिस से बात कर रहे हैं। शाहनवाज जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर आतंकियों का वेस्ट यूपी के जिलों में बड़ा नेटवर्क फैलाने के लिए आया था।
4 of 9
पकड़े गए आतंकवादी
- फोटो : amar ujala
देवबंद के एक मदरसे में भी बच्चों को पढ़ाने की बात, व खुद की पढ़ाई की बात आतंकी शाहनवाज ने की थी। लेकिन जांच में सामने आया कि शाहनवाज लंबे समय से देवबंद में बिना एडमिशन के पढ़ाई कर रहा था।
5 of 9
आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
एटीएस ने एक सटीक मुखबिरी की सूचना पर आतंकी शाहनवाज को देवबंद से पकड़ा है आरोपी शाहनवाज की निशानदेही पर देवबंद सहारनपुर मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जनपदों में एटीएस ने छापेमारी की।