फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवभक्ति का समंदर: कांवड़ यात्रा में उमड़ रहा आस्था का 'सैलाब', कांवड़िए आज भोले को चढ़ाएंगे हाजिरी का जल

Tue, 22 Jul 2025 11:33 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Jul 2025 11:33 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा में शिवभक्ति चरम पर है। आज सावन के सोमवार को लाखों शिवभक्त हरिद्वार से लाए गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। सड़कों पर शिवभक्ति, तिरंगा भक्ति और अनोखी आस्था के रंग बिखरे हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025: Devotees to Offer Sacred Ganga Water to Lord Shiva Today Amid Sea of Faith
कांवड़ यात्रा 2025 - फोटो : अमर उजाला

सावन माह की शिवभक्ति अपनी पराकाष्ठा पर है। कांवड़ यात्रा 2025 में हरिद्वार से लेकर शिवालयों तक आस्था का समंदर उमड़ रहा है। आज सावन के सोमवार को लाखों शिवभक्त बाबा भोलेनाथ को पवित्र गंगाजल अर्पित करेंगे।



यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: डाक कांवड़ की भागम-भाग, सात घंटे में 150 किमी. की दौड़, हर टीम पर दो लाख तक का खर्च 

Kanwar Yatra 2025: Devotees to Offer Sacred Ganga Water to Lord Shiva Today Amid Sea of Faith
कांवड़ यात्रा 2025 - फोटो : अमर उजाला

शहर के शिवालयों में मंगलवार सुबह 7:06 बजे से त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। विभिन्न पंचागों के अनुसार त्रयोदशी तिथि सुबह 7:06 बजे से बुधवार तड़के 4:40 बजे तक रहेगी। इसके बाद शिवरात्रि चतुर्दशी का जलाभिषेक बुधवार तड़के 4:41 बजे से रात 2:30 मिनट तक चढ़ाया जाएगा।

बाबा औघड़नाथ सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी से कांवड़ियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। आगमन और निकास स्थल के पास बैरिकेडिंग की गई है। 

Kanwar Yatra 2025: Devotees to Offer Sacred Ganga Water to Lord Shiva Today Amid Sea of Faith
कांवड़ यात्रा 2025 - फोटो : अमर उजाला

मोदीपुरम से दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड पर सैकड़ों कावड़ियों की टोलियां डेरा डाले हुए हैं। पूरा शहर बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। रात दिन डीजे पर भगवान शिव के गीतों पर श्रद्धालु झूम रहे हैं।

कांवड़ियों में बच्चों और बुजुर्गों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। बहुत से लोग पूरे परिवार के साथ कांवड़ ला रहे हैं। शहर में कांवड़ सेवा शिविरों के अलावा स्थानीय लोग भी अपनी क्षमता अनुसार सेवा कार्य कर रहा है। अपनी यात्रा पूरी करते ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025: Devotees to Offer Sacred Ganga Water to Lord Shiva Today Amid Sea of Faith
कांवड़ यात्रा 2025 - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित शहर के शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किए गए। सुबह से ही बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक शुरू हो गया। सुबह आठ बजे तक नैंसी चौराहे के पास तक भक्तों की कतारें लग गई। पुलिस ने नैंसी चौराहा, दर्शन एकेडमी और मुख बधिर विद्यालय से आगे चारपहिया वाहनों को नहीं आने दिया। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि पुलिसकर्मी मंदिर समिति के साथ समन्वय नहीं कर रहे हैं। बुजुर्गों को मंदिर में पहुंचने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025: Devotees to Offer Sacred Ganga Water to Lord Shiva Today Amid Sea of Faith
डीजे कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

आज देर रात शहर में पहुंचेंगे छह बड़े डीजे कांवड़
सोमवार देर रात मोदीपुरम टोल प्लाजा पर छह बड़े डीजे कांवड़ पहुंचेंगे। अभिषेक ने बताया कि झारखंड का पंकज डीजे सदर की टीम ला रही है। कोलकात का पॉवर डीजे ब्रह्मपुरी के युवकों द्वारा लाया गया है।

नूर नगर मेरठ का चपराना डीजे कैलाशपुरी के युवक लाए हैं। मुजफ्फरनगर का कर्णवाल डीजे मुजफ्फरनगर और सदर की टीमें लाई हैं। इसके अलावा बुलंदशहर का चौधरी डीजे लालकुर्ती के युवकों द्वारा लाया गया है। नूर नगर का धड़कन डीजे खरखौदा की टीम लाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed