फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Arrested: 14 साल पहले यूपी के इस जिले से गिरफ्तार हुआ था विकास दुबे, फिर ऐसे मिल गई थी जमानत

Thu, 09 Jul 2020 01:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Jul 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter News: Vikas Dubey was arrested 14 years ago from Saharanpur district of Uttar Pradesh
गैंगस्टर विकास दुबे - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी और पांच लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को 14 साल पहले भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उसे कुछ दिनों बाद ही जमानत मिल गई थी। अगली स्लाइडों में जानिए आखिर 14 साल पहले उसे किस शहर से दबोचा गया था-

Kanpur Encounter News: Vikas Dubey was arrested 14 years ago from Saharanpur district of Uttar Pradesh
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : ANI

यह बात वर्ष 2006 की है। जनकपुरी थाना पुलिस ने एसबीडी जिला अस्पताल के चौराहे के पास से 25 जून 2006 को विकास दुबे को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पांच किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था। उस समय अमिताभ यश सहारनपुर एसएसपी थे, जो अब एसटीएफ में हैं। जनकपुरी थाने पर विकास दुबे से एसएसपी ने पूछताछ की थी। तब उसकी लंबी आपराधिक लिस्ट सामने आई थी। उस समय भी विकास पर करीब 50 मुकदमे दर्ज थे।

Kanpur Encounter News: Vikas Dubey was arrested 14 years ago from Saharanpur district of Uttar Pradesh
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला

यह भी पता चला कि विकास दुबे ने गिरफ्तारी से पहले देवबंद क्षेत्र में अपने एक परिचित के यहां शरण ली थी। उस मामले में अधिवक्ता नीरज तिवारी ने विकास दुबे की जमानत के लिए पैरवी की थी। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के उपरांत अगस्त 2006 में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। अधिवक्ता नीरज तिवारी ने बताया कि विकास दुबे की जमानत हमने कराई थी, लेकिन उसके बाद मुकदमे में क्या हुआ, उन्हें पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter News: Vikas Dubey was arrested 14 years ago from Saharanpur district of Uttar Pradesh
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला

एंबुलेंस से कोर्ट ले जाने पर उठे थे सवाल 
विकास दुबे को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया था तो उसकी रीढ़ में दिक्कत बताई गई थी। उसे एंबुलेंस से कोर्ट ले जाया गया था। तब उसकी गिरफ्तारी पर सवाल भी उठे थे। क्योंकि जो शातिर हिस्ट्रीशीटर ठीक से चल भी नहीं पा रहा था, उससे पांच किलो डोडा पोस्त बरामद दिखाया था। पुलिस की इसी गलती का फायदा आरोपी विकास दुबे ने उठाया और उसे जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
Kanpur Encounter News: Vikas Dubey was arrested 14 years ago from Saharanpur district of Uttar Pradesh
विकास दुबे - फोटो : amar ujala

बता दें कि विकास दुबे 14 साल पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने तब उसके पास से मादक पदार्थ बरामद करते हुए उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed