फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादें: ...जब कल्याण सिंह ने मोदी की रैली में कहा था, जय श्री राम...जोर से बोलिए, इतना धीरे बोलोगे तो मंदिर कैसे बनेगा

Sun, 22 Aug 2021 01:14 AM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 22 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh Death News: Former Chief Minister Kalyan Singh addressed a public meeting along with PM Modi in 2014 in Meerut
मेरठ में नरेंद्र मोदी की रैली में बोलते कल्याण सिंह। - फोटो : amar ujala

वर्ष-2014 में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली रैली का आगाज क्रांतिकारी धरती मेरठ से हुआ। केंद्र में भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिल्ली रोड स्थित शताब्दीनगर में विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कल्याण सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत जय श्री राम से की थी। उन्होंने जनता से जय श्री राम का उद्घोष कराने के लिए जोर से बोलने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि इतना धीरे बोलोगे तो मंदिर कैसे बनेगा। इसके बाद उन्होंने अपना भाषण शुरू किया। यही दौरा उनका मेरठ का अंतिम रहा।



23 मिनट के भाषण में उन्होंने देश के लोगों से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की थी। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों, घोटालों को जनता के सामने रखा। उन्होंने जनता से कहा था कि आप अपने को मतदाता न समझें बल्कि आप देश के मालिक हैं। मत और मजहब से ऊपर उठकर देश के लिए वोट कीजिएगा। उन्होंने कहा था कि सपा सरकार सिर्फ एक विशेष वर्ग को फायदा पहुंचाती हैं। हमारी सरकार इस नीति को खत्म करेगी। उन्होंने कहा था कि विशेष वर्ग आतंकवादी नहीं होता, लेकिन उन्होंने रैली में कहा कि मेरे एक सवाल का जवाब अभी तक कोई नहीं दे सका। जब कोई आतंकवादी पकड़ा जाता है तो एक विशेष वर्ग से क्यों होता है।

Kalyan Singh Death News: Former Chief Minister Kalyan Singh addressed a public meeting along with PM Modi in 2014 in Meerut
मेरठ से जुड़ी कल्याण सिंह की यादें। - फोटो : amar ujala

किसान का विकास होगा... तब होगा देश का विकास
अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि किसानों के गन्ना भुगतान का मामला नहीं निपटाया जा रहा है। गन्ना मूल्य 300 से घटाकर 280 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। उन्होंने बताया कि सहारनपुर में मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए गन्ना मिल मालिक को जेल में बंद करा दिया था। 24 घंटे में ही मिल मालिक ने किसानों का पैसा जारी कर दिया था। लेकिन आज ये सब नहीं हो रहा। 1152 करोड़ रुपये का किसानों का बकाया है।

Kalyan Singh Death News: Former Chief Minister Kalyan Singh addressed a public meeting along with PM Modi in 2014 in Meerut
कल्याण सिंह। - फोटो : ANI

उन्होंने कहा था कि गन्ना मूल्य 280 नहीं 350 रुपये होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalyan Singh Death News: Former Chief Minister Kalyan Singh addressed a public meeting along with PM Modi in 2014 in Meerut
कल्याण सिंह। - फोटो : amar ujala

कल्याण सिंह का ‘सारथी’ बनकर आठ साल निभाया साथ 
मेरठ के साकेत डी-ब्लाक निवासी 71 वर्षीय राकेश गोयल ने 1993 से करीब आठ साल तक कल्याण सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश के दौरों में राकेश गोयल अपनी टाटा इस्टेट गाड़ी से कल्याण सिंह के साथ घूमते थे। यही कारण रहा राकेश गोयल, कल्याण सिंह के सारथी नाम से जाने जाने लगे।

विज्ञापन
Kalyan Singh Death News: Former Chief Minister Kalyan Singh addressed a public meeting along with PM Modi in 2014 in Meerut
मेरठ आए थे कल्याण सिंह। - फोटो : amar ujala

राकेश गोयल भाजपा महानगर में कोषाध्यक्ष रहे
राकेश गोयल ने बताया कि 1996 में कल्याण सिंह पीएल शर्मा रोड पर उनके कार्यालय का उद्घाटन करने मेरठ आए। कार्यालय से साकेत डी-ब्लाक स्थित आवास पर दोपहर का खाना खाने आए। खाने में  दही-बूंदी रायते में छौंक नहीं था, लेकिन कल्याण सिंह को छौंक वाला रायता पसंद था। इसके लिए वो खुद रसोई में पहुंचे और रायते में तेल का छौंक लगाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed