{"_id":"69f48ae93ebec30d7b0aad63","slug":"iss-terror-plot-exposed-ats-uncovers-plan-to-kill-5-hindu-leaders-contract-of-3-lakh-offered-2026-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATS का खुलासा: संदिग्धों को पांच हिंदू नेताओं की करनी थी हत्या, तीन लाख में ली सुपारी, UAE भागने का था प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATS का खुलासा: संदिग्धों को पांच हिंदू नेताओं की करनी थी हत्या, तीन लाख में ली सुपारी, UAE भागने का था प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 01 May 2026 04:44 PM IST
सार
एटीएस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी और आईएसआई एजेंटों के संपर्क में आए दो संदिग्धों को पांच हिंदूवादी नेताओं की हत्या की सुपारी दी गई थी। आरोपियों को इसके लिए तीन लाख रुपये और बाद में दुबई भेजने का लालच दिया गया था।
विज्ञापन
1 of 6
समीर खान और तुषार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी और आईएसआई के संपर्क में रहने वाले संदिग्ध आतंकी भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। ये पांच हिंदूवादी नेताओं शहजाद भट्टी ने हिंदूवादी नेताओं की गला रेतकर हत्या करने की साजिश रच रहे थे। इन सभी के घरों पर भी ग्रेनेड से हमला करना था। एटीएस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। आज से एटीएस आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर और गहनता से पूछताछ में जुटी है।
2 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
एटीएस ने 23 अप्रैल को नोएडा से मूलरूप से बागपत और मेरठ के कंकरखेड़ा में रह रहे तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्लाह अली खान व एटा के समीर को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में तुषार मेरठ और समीर दिल्ली में रह रहा था।
ये दोनों पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी और आईएसआई एजेंट मेजर हमीद, मेजर इकबाल, मेजर अनवर, मोहम्मद हमाद बरकाती व आबिद जट के संपर्क में थे। उनके इशारे पर भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
3 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
इन नेताओं की हत्या का मिला था टास्क
एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपियों को शहजाद भट्टी ने हिंदूवादी नेता दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, पिंकी चौधरी, युद्धि राणा और गौरव राजपूत की हत्या करने का टास्क दिया था। ये टास्क शहजाद ने आबिद जट के माध्यम से दिया था। जिसमें ये भी कहा गया था कि इन सभी के घरों पर ग्रेनेड भी फेंकने हैं, जिससे दहशत फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
तीन लाख में करनी थी पांच हत्याएं, फिर भागते दुबई
पाकिस्तानी हैंडलर्स ने तुषार और समीर को इन सभी की हत्या करने के लिए तीन लाख रुपये देने को कहा था। 50 हजार पहले और ढाई लाख रुपये घटनाओं को अंजाम देने के बाद। साथ ही उन्होंने दोनों को आश्वासन दिया था कि पासपोर्ट बनवाकर दुबई भेजा जाएगा। वहीं पर सेटल कर दिया जाएगा। जिससे भारत की जांच एजेंसी उन तक नहीं पहुंच पाएंगी।
विज्ञापन
5 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
एक्स मुस्लिमों को कांफ्रेंस कॉल पर दी थी धमकी
एटीएस की जांच में पता चला कि तुषार और समीर ने एक्स मुस्लिम इमरोज आलम, अंजली आर्या, समीर व सलीम वास्तिक को व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया के जरिये कॉल की थी। कॉल में कांफ्रेंसिंग के जरिये शहजाद भट्टी भी जुड़ा था। जिसने इन सभी को धमकी दी थी। इससे संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।