इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-16 का शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। इसमें मेरठ के चार क्रिकेटर कमाल करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस साल पूरे कर चुके भारतीय तेज गेंदबाज अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शिवम मावी व कार्तिक त्यागी पर नजर रहेगी। इस बार आईपीएल में प्रियम गर्ग व सौरभ कुमार नजर नहीं आएंगे।
IPL 2023: शुरू हो रहा आईपीएल का रोमांच, मेरठी लाल कमाल करेंगे, इन चार नामों पर टिकीं क्रिकेटप्रेमियों की नजरें
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-16 का शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर बंगलूरू में खेलेंगे कर्ण शर्मा
मेरठ के परतापुर बाईपास निवासी कर्ण शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव भले ही कम रहा हो, लेकिन आईपीएल में वह लगातार बने हुए हैं। एक टेस्ट, दो वनडे व एक टी-20 मैच खेलने वाले कर्ण ने आईपीएल के 68 मैच खेले हैं। 35 पारियों में 317 रन बनाए। गेंदबाजी में 66 पारियों में 59 विकेट लिए। इस आईपीएल में उनके पास प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का मौका होगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2023: विराट कोहली ने दो खिलाड़ियों को बताया सर्वकालिक महान, वेस्टइंडीज के इस दिग्गज का भी लिया नाम
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में हैं भुवनेश्वर
गंगानगर निवासी भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट में बड़ा नाम है। भामाशाह पार्क से कोच संजय रस्तोगी से क्रिकेट का ककहरा सीखकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भुवी मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा था। वह टेस्ट क्रिकेट में 21 मैचों में 63 विकेट, वनडे क्रिकेट में 121 मैचों में 141 विकेट, टी-20 क्रिकेट में 77 मैचों में 84 विकेट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 70 मैचों में 218 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। आईपीएल में 146 मैचों में 154 विकेट ले चुके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद में फिर से कमाल करेंगे कार्तिक
मूल रूप से हापुड़ निवासी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी गेंदबाजी के शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। एक सधे एक्शन के साथ गेंदबाजी करते हुए कार्तिक ने आईपीएल से एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मेरठ के कोच विपिन वत्स से प्रशिक्षण लेकर आईपीएल में जगह बनाई।
शिवम मावी दिखाएंगे धार
टी-20 प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले सीना गांव के दायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी इस आईपीएल में गुजरात ज्वाइंट्स की ओर से गेंदबाजी की धार दिखाएंगे। वह टी-20 में न्यूजीलैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख चुके हैं। आईपीएल में 32 मैचों में 30 विकेट ले चुके हैं। इस बार उन्हें गुजरात ज्वाइंट्स ने खरीदा है।