{"_id":"5dfbaa878ebc3e87f117f48e","slug":"ipl-2020-auction-sunrisers-hyderabad-have-bought-priyam-garg-for-1-9-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: रंग लाई पिता की मेहनत, करोड़ों में खरीदे गए मेरठ के सितारे, भावुक कर देगी सफलता की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2020: रंग लाई पिता की मेहनत, करोड़ों में खरीदे गए मेरठ के सितारे, भावुक कर देगी सफलता की कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
प्रियम के पिता नरेश गर्ग, दो बड़ी बहनें और भाई शिवम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अफ्रीका में 17 जनवरी से होने वाले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में टीम इंडिया की कमान मिलने के बाद प्रियम गर्ग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बृहस्पतिवार को कोलकाता में आईपीएल नीलामी के दौरान मेरठ के दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा, जबकि भामाशाह पार्क के ही दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये में खरीदा। दोनों खिलाड़ियों को अंडर-19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का हिस्सा होने का पूरा लाभ मिला है।
2 of 8
प्रियम गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
किला परीक्षितगढ़ निवासी 19 वर्षीय प्रियम गर्ग का चयन जैसे ही हैदराबाद की टीम में हुआ तो परिवार समेत उनका पूरा गांव जश्न में डूब गया। पिता नरेश गर्ग राजस्थान में बालाजी के दर्शन करने गए हैं, वो शुक्रवार को मेरठ लौटेंगे, लेकिन आईपीएल में प्रियम का हैदराबाद टीम में शामिल होने से वो बेहद खुश हैं। वहीं मूल रूप से हापुड़ निवासी कार्तिक त्यागी का चयन भी राजस्थान रॉयल्स में हुआ। कार्तिक के पिता योगेंद्र त्यागी पेशे से किसान है और कार्तिक के चयन पर बेहद खुश हैं।
3 of 8
राहुल द्रविड़ के साथ प्रियम गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
प्रियम व कार्तिक त्यागी को क्रिकेटर बनाने में दोनों के पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रियम के पिता नरेश गर्ग ने साईकिल पर घर-घर जाकर दूध बेचा, स्कूल वैन चलाई। जिसके बाद बेटे के सपनों को आकार दिया, इसी की बदौलत प्रियम ने दिसंबर माह में एक साथ दो बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। प्रियम अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में टीम के कप्तान चुने गए तो कार्तिक त्यागी भी टीम में शामिल हैं। कार्तिक हापुड़ से प्रतिदिन ट्रेन और बस से मेरठ आते थे। कोच विपिन वत्स व भामाशाह पार्क के कोच संजय रस्तोगी ने कार्तिक की प्रतिभा को धार दी। प्रियम-कार्तिक ने क्रिकेट खेल में ऊंचाइयों को छुआ तो हर युवा की जुबां पर दोनों खिलाड़ियों का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस उपलब्धि के बाद आसमान पर प्रियम का हौसला
4 of 8
प्रियम गर्ग
- फोटो : social media
प्रियम के पिता नरेश गर्ग ने बताया कि बंगलुरु में चल रहे वर्ल्डकप के कैंप में प्रियम इन दिनों अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ल्डकप से पहले आईपीएल में चयन की खुशी ने प्रियम के जोश को दोगुना कर दिया। हालांकि सबसे बड़ी चुनौती भारतीय टीम को वर्ल्डकप जीतना है, जिसमें उनपर बतौर कप्तान बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी के दौरान टीवी और मोबाइल पर रही निगाहें
5 of 8
कार्तिक त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को आईपीएल नीलामी के दौरान प्रियम व कार्तिक त्यागी के परिवार में सदस्य टीवी और मोबाइल पर व्यस्त थे। तो वहीं क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी, विपिन वत्स सहित युवा क्रिकेटर भी आईपीएल नीलामी पर नजर बनाए हुए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।