अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शामली जिले में योग शिविरों का आयोजन किया गया। शामली में आर के इंटर कॉलेज के प्रशासनिक योग शिविर में डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार पांडे सहित तमाम अधिकारियों ने योग किया।
2 of 5
योग करते अधिकारी और अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
शामली में मुख्य आयोजन शहर के आर के इंटर कॉलेज में ही किया गया। इसका शुभारंभ सांसद प्रदीप सिंह को करना था, लेकिन उनके ना आने की वजह से एक घंटा देरी से इसका शुभारंभ शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल, डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
3 of 5
योग करते अधिकारी और अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस शिविर में करीब 1000 से अधिक साधकों ने विभिन्न योग क्रियाएं की। इस मौके पर कई संस्थाओं ने सहभागिता की।
4 of 5
योग करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कार्यक्रम के दौरान देवी उमरा कौर कॉलेज बनत की छात्राओं ने म्यूजिक पर कई योग क्रियाएं की और तिरंगा लहराया।
5 of 5
योग करते अधिकारी और अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
योग शिविर में सीएमओ और एडीएम सहित जिले के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा शहर के बीवी का कॉलेज, सूर्य पैलेस, सहित जनपद में कई छोटे-बड़े शिविर लगाए गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/