आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। महिला दिवस से पहले हम आपको एक ऐसी नन्ही बेटी की कामयाबी के बारे में बताएंगे, जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया है। ईहा ने सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हासिल किया है। बेटी का हौसला जानकर आपका सीना भी गर्व से ऊंचा हो जाएगा:-
2 of 13
ईहा दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली उत्तर प्रदेश की इकलौती बेटी ईहा दीक्षित हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली थी। इस दौरान पीएम मोदी ने ईहा को पौधा देकर सम्मानित किया था। आइए जानते हैं कि ईहा दीक्षित का प्रोफाइल क्या है:-
3 of 13
ईहा दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
ईहा दीक्षित लोहिया नगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा-एक में पढ़ती है। बताया गया कि ईहा का कक्षा में भी उत्तम प्रदर्शन रहता है। वहीं प्रधानाचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने बताया था कि वह अपने सहपाठियों के साथ मधुर व्यवहार करती है।
4 of 13
ईहा दीक्षित को पौधा देकर सम्मानित करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
ईहा दीक्षित के पिता कुलदीप शर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में अमर उजाला संस्थान के साथ काफी समय तक जुड़े रहे। हालांकि वर्तमान में वह एक कोचिंग सेंटर चला रहे हैं। जबकि ईहा की माता अंजली एक स्कूल में अध्यापिका हैं।
5 of 13
ईहा दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
दिलचस्प बात यह है कि ईहा दीक्षित फेसबुक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर रविवार को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करती हैं और फिर अपने फोटो को फेसबुक पर अपलोड करती हैं। ईहा के इस काम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना होती है। इतना ही बल्कि लोग सोशल मीडिया के जरिए उनकी इस पहल से जुड़ते भी हैं।