पुलिस के आला अधिकारी भले ही पुलिसकर्मियों को नियमानुसार कार्रवाई और व्यवहार ठीक रखने की हिदायत देते रहते हों, लेकिन कुछ मनमाने पुलिसकर्मी सुधरने को तैयार नहीं है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से सामने आया है। फट्टे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के जानिए पूरा अपडेट-
2 of 6
फट्टे से पिटाई करते कैमरे में कैद हुए इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
नांगल थाने में इंस्पेक्टर द्वारा युवक की फट्टे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर ने युवक के साथ गाली-गलौज भी की है। वहीं उच्चाधिकारी वीडियो देखने के बाद मामले में जांच कराने की बात कह रहे हैं।
3 of 6
फट्टे से पिटाई करते कैमरे में कैद हुए इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
मामला नांगल थाने का है। वायरल वीडियो में एक युवक को थाना परिसर में हवालात के गेट पर खुद इंस्पेक्टर ही फट्टे से बुरी तरह पीट रहे हैं। युवक से गाली-गलौज करते हैं और फट्टे से पिटाई करते हुए पूछते हैं कि बता युवती को बहला फुसलाकर ले जाने में किसका हाथ है।
4 of 6
फट्टे से पिटाई करते कैमरे में कैद हुए इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
युवक कहता है कि उसे मालूम नहीं है, जिस पर इंस्पेक्टर लगातार गाली-गलौज करते हैं। मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर खुद को बचाने की कोशिश में लग गए है।
5 of 6
युवक को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस वीडियो को एक माह पुराना बता रही है। जिस युवक को पुलिस पीट रही है वह नगीना थाना क्षेत्र के गांव सराय आलम का बताया जा रहा है। नांगल थाना प्रभारी निरीक्षक वली मोहम्मद का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। हाल फिलहाल में थाने में किसी युवक को नहीं पीटा गया।