फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे का इंतजार: रेलवे लाइन के किनारे सरकारी जमीन पर लग रहा अवैध पैठ बाजार, देखें तस्वीरें

Thu, 22 Oct 2020 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Oct 2020 04:29 PM IST
सार

- पुलिस, स्थानीय दुकानदारों और मकान मालिकों की शह, हादसे का इंतजार
- 500 मीटर लंबी पैठ में 300 रुपये वसूले जाते हैं हर फड़ वाले से

विज्ञापन
Illegal flea market on government land along railway line in meerut may cause a big accident
market on railway line - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने के बावजूद नई बस्ती लल्लापुरा में मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन के पास फिर से अवैध पैठ लगनी शुरू हो गई है। बाजार में जिस कदर भीड़ नजर आ रही है यहां किसी भी वक्त कोई बड़ा हादसा हो सकता है :-

Illegal flea market on government land along railway line in meerut may cause a big accident
market on railway line - फोटो : अमर उजाला

पुलिस, स्थानीय दुकानदारों और मकान मालिकों की शह पर हर फड़ वाले से 300 रुपये महीना तो फोल्डिंग पलंग पर सामान बेचने वाले से 20 रुपये वसूला जाता है। लोग रेलवे लाइन पर चलकर पैठ में खरीददारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे है।

Illegal flea market on government land along railway line in meerut may cause a big accident
market on railway line - फोटो : अमर उजाला

कोरोना अनलॉक के बाद भले ही पैसेंजर ट्रेन बंद हो लेकिन मालगाड़ी तो इस लाइन से रोजाना ही गुजरती है। पैठ वालों ने अपनी अस्थायी दुकानें और फड़ भी रेलवे लाइन से सटाकर ही लगा रखे थे। करीब 500 मीटर लंबी इस पैठ में आसपास की कालोनियों के लोग सामान लेने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Illegal flea market on government land along railway line in meerut may cause a big accident
market on railway line - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को यहां का जायजा लिया गया तो लोग इसी रेलवे लाइन पर चलकर पैठ में खरीददारी के लिए आ रहे थे। काफी लोग पटरी पर ही बैठे थे। किसी को भी अपनी जान की परवाह नहीं थी। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार का कहना है कि रेलवे लाइन के पास पैठ लग रही है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Illegal flea market on government land along railway line in meerut may cause a big accident
market on railway line - फोटो : अमर उजाला
रेलवे की जमीन पर पैठ
रेलवे लाइन के दोनों तरफ की जमीन रेलवे की है। इस पर यह पैठ लगाई जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोराना लॉकडाउन के बाद से यह पैठ नहीं लग रही थी। लेकिन अब करीब एक माह से दोबारा शुरू हो गई है। सोमवार को यह पैठ बंबा रोड पर लगाई जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed