फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना के रिटायर्ड कर्नल का बेटा है ये, देश में फैलाया नेटवर्क, इन तस्वीरों को देख कांप जाएगी रूह

Mon, 01 May 2017 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 01 May 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
Hunter made under guise of international shooter,network spread out in country, see photographs
रिटायर्ड कर्नल का बेटा प्रशांत

मेरठ में शूटिंग की आड़ में वन्य जीवों का शिकार और तस्करी का यह धंधा प्रशांत और उसकी टीम ने देश भर में फैला रखा था। इसका नेटवर्क देश के विभिन्न बड़े राज्यों में खड़ा किया। दरअसल, प्रशांत की सिक्योरिटी एजेंसी 14 राज्यों में काम करती है। उसे बिहार में पांच सौ नील गायों को मारने का ठेका मिला, तो इसी की आड़ में बड़ा खेल किया गया।

Hunter made under guise of international shooter,network spread out in country, see photographs
रिटायर्ड कर्नल के आवास पर छापेमारी

डीआरआई की टीम की मानें तो प्रशांत ने इस धंधे को बड़ा करने के लिए इस खेल से जुड़े कई पुराने लोगों को अपने साथ जोड़ा। पूरे देश में इस काम को शुरू किया गया। 14 राज्यों में उसकी सिक्योरिटी एजेंसी काम करती ही है, इसका लाभ उठाया गया। चूंकि इस टीम के पास नील गायों को मारने की अनुमति है, तो इसी की आड़ में वन्य जीवों का लगातार शिकार किया गया। बिहार में जब पांच सौ नील गायों को मारने का ठेका मिला, तो सबसे बड़ा खेल इसी की आड़ में हुआ। 

Hunter made under guise of international shooter,network spread out in country, see photographs
वन्य जीवों की खाल बरामद

दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जंगलों के अलावा बिहार के जंगल, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में भी इस टीम ने ताबड़तोड़ ढंग से वन्य जीवों का शिकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hunter made under guise of international shooter,network spread out in country, see photographs
वन्य जीवों की खाल बरामद

अंतरराष्ट्रीय शूटर होने के कारण प्रशांत लगातार हाई प्रोफाइल लोगों के संपर्क में रहा। अपनी फेसबुक वॉल पर भी उसने कई वीआईपी लोगों के साथ फोटो शेयर किए हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ उसने अपनी फोटो शेयर की है तो इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ भी उसकी फोटो उसकी फेसबुक वॉल पर है। अन्य कई फोटो ऐसे हैं।

विज्ञापन
Hunter made under guise of international shooter,network spread out in country, see photographs
वन्य जीवों की खाल बरामद

वीआईपी और पॉश सिविल लाइन इलाके में स्थित रिटायर्ड कर्नल की कोठी में इतनी बड़ी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, शायद ही किसी ने सोचा होगा। इस कोठी के सामने महिला थाना है तो चंद कदमों की दूरी पर एसएसपी और डीआईजी ऑफिस। कुल मिलाकर मेरठ का खुफिया तंत्र और लोकल इंटेलीजेंस भी पूरी तरह से धड़ाम हो गया। इतना बड़ा जुर्म फलता फूलता रहा और कानों कान भी भनक नहीं लगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed