फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमांशी हत्याकांड: कोर्ट मैरिज... अब शादी से पहले युवती का कत्ल; इसलिए नाखुश था मामा और उसका परिवार; तस्वीरें

Sat, 09 Nov 2024 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Nov 2024 11:47 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में मामा ने बेटों के साथ मिलकर भांजी की हत्या कर दी। शादी की शॉपिंग के लिए युवती वसुंधरा जाने वाली थी। उससे पहले आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी शव को कार में डालकर ठिकाने लगाने जा रहे थे। 

विज्ञापन
Himanshi murder in Muzaffarnagar uncle along with his sons killed his niece see photos
Himanshi murder - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खतौली के गांव रसूलपुर कैलोरा में शादी की खरीदारी से पहले हुए विवाद में मामा ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर भांजी हिमांशी (27) की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को कार में ले जाकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस पहुंच गई। आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए।


मेरठ के बहसूमा थाना इलाके के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी हिमांशी (27) पिछले 18 माह से खतौली के गांव रसूलपुर कैलोरा में अपने मामा भारतवीर के घर रह रही थी। 10 साल पहले मृतका के पिता अनिल चौधरी का निधन हो गया था, जिसके बाद करीब 22 बीघा जमीन की बिक्री के रुपये और गहने भी मामा के घर रखे हुए थे।
Himanshi murder in Muzaffarnagar uncle along with his sons killed his niece see photos
हिमांशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हिमांशी और विनीत को शॉपिंग के लिए जाना था वसुंधरा
उसने 10 अक्तूबर को बहसूमा थाना इलाके के गांव मोड सदरपुर के रहने वाले विनीत कुमार के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसके बाद दोनों परिवारों में 12 नवंबर को अरेंज मैरिज पर सहमति बन गई थी। शुक्रवार को हिमांशी और विनीत को शॉपिंग के लिए गाजियाबाद के वसुंधरा जाना था। हिमांशी ने अपने मामा से रुपये और गहने मांगे तो विवाद हो गया।
Himanshi murder in Muzaffarnagar uncle along with his sons killed his niece see photos
Himanshi murder - फोटो : अमर उजाला
इस बीच उसकी दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोहल्ले में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। किसी ने डायल 112 को कॉल कर दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आरोपी गांव के बाहर कार छोड़कर फरार हो गए। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि विनीत की तहरीर पर भारतवीर और उसके बेटे मुकुल व अंकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Himanshi murder in Muzaffarnagar uncle along with his sons killed his niece see photos
Himanshi murder - फोटो : अमर उजाला
बहन की जमीन बिकते ही बदल गए भाई और भतीजे
जांच में सामने आया है कि दस साल पहले हिमांशी के पिता अनिल चौधरी की मौत हो गई थी। इकलौती बेटी के हिस्से में 30 बीघा जमीन थी। मां कविता ने मायके पक्ष का सहारा लिया। 18 माह पहले 22 बीघा जमीन के कुछ रुपये भी भाई भारतवीर के घर रख दिए। शादी से पहले रुपयों और गहनों को लेकर विवाद शुरू हुआ और मामला खून-खराबे तक पहुंच गया। बहसूमा थाना इलाके के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त में अपने हिस्से की करीब 22 बीघा जमीन कविता और हिमांशी ने बेच दी थी। 
विज्ञापन
Himanshi murder in Muzaffarnagar uncle along with his sons killed his niece see photos
हिमांशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जमीन बेचकर मां बेटी रसूलपुर कैलोरा में अपने मामा भारतवीर के घर आ गई। खतौली के दयालपुरम में मकान का निर्माण कराया। कभी दोनों खतौली, कभी मोहम्मदपुर शकिस्त और कभी रसूलपुर कैलोरा में रह रही थीं। सहपाठी विनीत से प्रेम-प्रसंग के चलते पिछले महीने हिमांशी ने कोर्ट मैरिज की थी, जिसे 12 नवंबर को अरैंज मैरिज में बदला जाना था। शुक्रवार को हिमांशी और विनीत को शॉपिंग के लिए गाजियाबाद के वसुंधरा जाना था। दोनों की शादी गाजियाबाद में ही होनी थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed