फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में बोले सीएम योगी: हवाई पट्टी से महज 15 मिनट में आ गया कंकरखेड़ा, रैपिड से 40 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली

Tue, 29 Oct 2024 10:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 29 Oct 2024 10:00 PM IST
सार

सीएम योगी मंगलवार को मेरठ पहुंचे और ईएसआई अस्पताल के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ में विकास के लिए असीम संभवनाएं हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi said in Meerut: Kankerkheda reached in just 15 minutes from the airstrip
कार्यक्रम में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
एयरक्राफ्ट से परतापुर हवाई पट्टी पर उतरकर महज 15 मिनट में कंकरखेड़ा पहुंच गया। दिल्ली पहुंचने में जहां ढाई से तीन घंटे लगते थे तो मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद महज 45 मिनट में पहुंच सकते हैं। अब मेरठ से रैपिड रेल से 40 मिनट में दिल्ली पहुंचा जा सकता है। मंगलवार को मार्शल पिच पर ईएसआई अस्पताल के भूमि पूजन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें कहीं।

 
CM Yogi said in Meerut: Kankerkheda reached in just 15 minutes from the airstrip
योगी ने कहा कि हिंडन या सरसावा एयरबेस पर न उतरकर परतापुर हवाई पट्टी पर उतरकर यहां आया। मेरठ में बहुत संभावनाएं हैं। आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस हाइटेक खेल विश्वविद्यालय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में बनाने की तैयारी हो रही है। इससे एक से बढ़कर एक खिलाड़ी निकलेंगे। यह विश्वविद्यालय विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को तलाशने व तराशने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि मेरठ शिक्षा का हब बन रहा है और नए विश्वविद्यालय स्थापित हो रहे हैं।
 
CM Yogi said in Meerut: Kankerkheda reached in just 15 minutes from the airstrip
इससे पहले उन्होंने जय श्रीराम का उद्घोष कर बाबा औघड़दानी की पावन धरा, धनसिंह कोतवाल के बलिदान को नमन से अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि आज भगवान धन्वंतरि के प्रकटोत्सव पर प्रधानमंत्री देश को हजारों करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi said in Meerut: Kankerkheda reached in just 15 minutes from the airstrip
ईएसआई अस्पताल के भूमि पूजन पर उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए सरकार लगातार योजनाएं चलाकर लाभान्वित कर रही है। अटल आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं, नि:शुल्क रहने-पढ़ने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए व्यवस्था की जा रही है। बच्चों के विवाह के लिए 75 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जा रहा है। उनके उच्च अध्ययन व मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई में भी सहयोग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed