फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के हालात देख मेरठ में हाई अलर्ट, कई इलाकों में आरएएफ और पीएसी तैनात, बैठकों का दौर जारी

Wed, 26 Feb 2020 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Feb 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
High alert in Meerut after Delhi  violence, RAF and PAC deployed in many areas
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हालात बिगड़े हुए हैं। ऐसे में मेरठ पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। दोबारा हिंसा की आशंका के कारण चार कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ और 400 अंडर ट्रेनिंग दरोगाओं को तैनात किया गया है।


मंगलवार को दिनभर थानों और अतिसंवेदनशील इलाकों में मीटिंग का दौर चला। कई जगह पैदल मार्च निकाला गया। बुधवार को पुलिस द्वारा लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं डालने की चेतावनी दी गई है। देखें तस्वीरें:-
High alert in Meerut after Delhi  violence, RAF and PAC deployed in many areas
ssp ajay sahani - फोटो : अमर उजाला

सीएए के विरोध में अब तक दिल्ली में हेड कांस्टेबल समेत 20 लोगों की मौत हो चुकी है। गाजियाबाद बॉर्डर तक इसका असर रहा। इसको लेकर मेरठ जोन में कई आईपीएस अफसरों को बतौर नोडल अधिकारी लगाया गया।

सीएए के विरोध में 20 दिसंबर को मेरठ, मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा को देखते हुए चौकसी बढ़ाई गई है। प्रशासन ने मेरठ जनपद को सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। मंगलवार को आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को गाजियाबाद बॉर्डर पर तैनात किया गया।

High alert in Meerut after Delhi  violence, RAF and PAC deployed in many areas
लोगों से बातचीत करते एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आईजी लक्ष्मी सिंह को मुजफ्फरनगर और आईजी ज्योति नारायण सिंह को बुलंदशहर व हापुड़ में तैनात किया गया। एसएसपी अजय साहनी ने शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स लगाया है। एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी थानेदारों ने स्थानीय लोगों के साथ मीटिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

एसएसपी, एसपी सिटी ने कई क्षेत्रों में फोर्स के साथ पैदल मार्च भी निकाला। लोगों से कहा कि मेरठ में शांति है और शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
High alert in Meerut after Delhi  violence, RAF and PAC deployed in many areas
मेरठ में लोगों से शांति व सहयोग बनाए रखने की अपील करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

जनता से मांगा सहयोग
मंगलवार शाम परतापुर, भावनपुर, देहलीगेट, सदर बाजार, कोतवाली समेत कई थानों में सीओ ने मीटिंग की। मीटिंग में एसपी सिटी और एडीएम सिटी भी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सहयोग मांगा।

पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन करें। 20 दिसंबर की हिंसा का हवाला देकर लोगों को समझाया। शहर और देहात में संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स लगाया गया है।

विज्ञापन
High alert in Meerut after Delhi  violence, RAF and PAC deployed in many areas
meerut police, up police - फोटो : अमर उजाला

दो मार्च तक रहेगा अलर्ट 
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने 25 फरवरी से दो मार्च तक जिले में अलर्ट किया है। इसके तहत शहर को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांट दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ कोतवाली को संवेदनशील कोतवाली इलाके में लगाया गया है।

अपर नगर मजिस्ट्रेट को सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के साथ भूड़बराल, काशी, अछरौंडा, परतापुर, मोहिउद्दीनपुर, अपर नगर मजिस्ट्रेट (सदर) सुनीता सिंह के साथ सीओ कैंट हरिमोहन सिंह को सदर बाजार इलाके में लगाया गया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट (सिविल लाइन) चंद्रेश कुमार सिंह के साथ सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल सिविल लाइन इलाके में रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed