फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पश्चिमी यूपी में रिकॉर्डतोड़ गर्मी से लोगों का बुरा हाल, पारा पहुंचा 45 के पार

Sat, 01 Jun 2019 03:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jun 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Heat wave continues temperature reached 44 degree celsius in West UP
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर और बागपत में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। आलम यह है कि यहां का अधिकतम ताममान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। शामली में तो पिछले साल का भी रिकॉर्ड टूट गया है। यकीन नहीं तो आगे स्लाइडों में देखिए तस्वीरें:-

Heat wave continues temperature reached 44 degree celsius in West UP
आम दिनों में गुलजार रहने वाले आबूलेन पर दोपहर के समय गर्मी के कारण पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में इस समय धरती जल रही है और राहत के आसार नहीं हैं। इस बार पश्चिमी यूपी में मानसून भी सामान्य से कम रहने के कारण परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। यहां प्री मानसून में 1 मार्च से लेकर 31 मई तक 15.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 60 प्रतिशत कम है जबकि पश्चिमी यूपी में 40 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मेरठ समेत नौ जनपदों में यही हाल है। 

Heat wave continues temperature reached 44 degree celsius in West UP
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

वहीं शामली में छह दिनों से भीषण गर्मी के चलते पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां शुक्रवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सबसे गरम दिन रिकॉर्ड दर्ज किया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार तक भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लोग अपने घर से बाहर न निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heat wave continues temperature reached 44 degree celsius in West UP
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

छह दिन से गर्मी और लू का कहर बढ़ रहा है। दिन निकलते ही आसमान से आग बरसानी शुरू हो जाती है। दोपहर होते ही गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। पिछले छह दिन में भीषण गर्मी और लू चलने से दिन का पारा सात डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा चार डिग्री तापमान बढ़ा है। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने से शुक्रवार को दिन का पारा 44 डिग्री और रात का 27 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार इस साल का सबसे गरम दिन दर्ज किया गया। पिछले सालों का रिकॉर्ड उठाकर देखें तो जिले में गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक औसतन रहा है। 43- 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर अधिकतम तापमान नहीं पहुंचा है। इस साल भीषण गर्मी में लू चलने से आने वाले चार दिनों में 45 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन
Heat wave continues temperature reached 44 degree celsius in West UP
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

पारा 43 डिग्री
बागपत में मौसम के मिजाज ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया। पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर के समय लू चल रही है। गर्म हवाएं चलने से लोगों का सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया। 
 
भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जहां दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed