फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हस्तिनापुर गाथा: द्रोपदी घाट पर स्नान करने से मिलता है रोगों से छुटकारा, तस्वीरें

Sat, 23 Jan 2021 05:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Jan 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Hastinapur News in Hindi: People come to bathe at the Draupadi Ghat and get rid of diseases
हस्तिनापुर द्रोपदी घाट - फोटो : अमर उजाला

महाभारतकालीन एतिहासिक नगरी में प्राचीन अवशेष आज भी मौजूद हैं। यहां खुदाई के समय पांडवों के किले के अवशेष मिलते हैं। यहां स्थित द्रोपदी घाट पर प्रतिवर्ष सत्ता फेरी का मेला लगता है। इसमें देश के कई राज्यों से महिलाएं आती हैं। मान्यता है कि घाट पर स्नान करने से कुष्ठ रोग दूर हो जाते हैं। 

Hastinapur News in Hindi: People come to bathe at the Draupadi Ghat and get rid of diseases
हस्तिनापुर द्रोपदी घाट - फोटो : अमर उजाला

कस्बे से करीब ढाई किमी की दूरी पर प्राचीन बूढ़ी गंगा के किनारे पर द्रोपदी घाट स्थित है। मान्यता के चलते सैकड़ों महिला श्रद्धालु यहां पर प्रतिदिन आकर स्नान करती हैं। द्रोपदी मंदिर की महंत बेगवती के अनुसार मान्यता है कि इस स्थान पर महाभारतकाल में माता द्रोपदी इसी स्थान पर स्नान करती थीं। 

Hastinapur News in Hindi: People come to bathe at the Draupadi Ghat and get rid of diseases
द्रोपदी घाट पर पीपल का पेड़ - फोटो : अमर उजाला

द्रोपदी पूजा के लिए इसी स्थान पर आती थीं। यहां हजारों साल पुराना पीपल का वृक्ष आज भी मौजूद है। इस स्थान की मान्यता है कि जो भी महिलाएं इस स्थान पर श्रद्धा और विश्वास के साथ स्नान करती हैं उन्हें शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। घर में खुशहाली आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hastinapur News in Hindi: People come to bathe at the Draupadi Ghat and get rid of diseases
मंहत बेगवती - फोटो : अमर उजाला

प्रतिवर्ष यहां महिलाओं का सत्ता फेरी का बड़ा मेला लगता है। इसमें दूर-दराज से हजारों महिलाएं आकर द्रोपदी मंदिर में पूजा अर्चना करती हैं। बेगवती के अनुसार जैसे-जैसे समय बदला वैसे-वैसे इस पौराणिक स्थान की दिशा और दशा भी बदल गई।  

विज्ञापन
Hastinapur News in Hindi: People come to bathe at the Draupadi Ghat and get rid of diseases
द्रोपदी घाट पर पीपल का पेड़। - फोटो : अमर उजाला

सुविधाओं का अभाव
द्रोपदी मंदिर तक पहुंचने के लिए न तो पक्की सड़क की व्यवस्था है और न ही सड़क किनारे लाइटों की। इस कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालु मंदिर तक जैसे-तैसे पहुंचते हैं। साथ ही पेयजल की भी उचित व्यवस्था का अभाव है। पर्यटन विभाग के अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed