मीट फैक्टरी में अवैध रूप से मीट का कारोबार करने के मामले में हाजी याकूब कुरैशी की तकरीबन सौ करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई के लिए मेरठ पुलिस ने सभी तैयारियां कर ली है। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के घर सराय बहलीम पहुंचकर पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। इससे पहले क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं कुर्की की कार्रवाई की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस ने भीड़ को लाठी फटकार कर भगा दिया।
Photos: हाजी याकूब पर कसा शिकंजा, सौ करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क, भारी पुलिस-फोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मार्च की आधी रात के बाद हापुड रोड स्थित अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्टरी में पुलिस-प्रशासन एवं कई अन्य विभागों की संयुक्त कार्रवाई में करीब पांच करोड़ कीमत का मीट पकड़ा गया था। पुलिस ने याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान और मैनेजर मोहित त्यागी समेत 17 आरोपी बनाए थे।
यह भी पढ़ें : Exclusive: कैसे पता चले दवा असरदार, ड्रग इंस्पेक्टर दो, स्टोर 4 हजार, तीन माह से नहीं आई दवाओं की सैंपल रिपोर्ट
ये है पूरा मामला
हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी में 31 मार्च की आधी रात के बाद पुलिस ने अवैध तरीके से मीट की पैकिंग करते 10 कर्मचारियों को रंगेहाथ दबोचा था। इस मुकदमे में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस का कहना है कि याकूब कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा किया गया था, जिसमें कोर्ट ने आदेश दिया था कि याकूब अपने परिवार के साथ कोर्ट में पेश हो जाएं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
कोर्ट की अवहेलना करने पर मुकदमा
इसके बाद भी कोई नामजद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। किठौर थाने में याकूब और उनके बेटों समेत छह आरोपियों पर फिर से मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पुलिस कुर्की करने की तैयारी में लगी है। याकूब और उनके दोनों बेटों की तलाश में पुलिस की दबिश चल रही है।
अग्रिम जमानत पर पत्नी को मिली है राहत
मीट फैक्टरी में अवैध पैकेजिंग के मामले में हाजी याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज नामजद हुए थे। कोर्ट से याकूब और उनके दोनों बेटों को राहत नहीं मिली, जबकि पत्नी संजीदा बेगम को सशर्त अग्रिम जमानत मिल गई थी। अब पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर की कुर्की लेने की पुलिस ने तैयारी कर ली है।