फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: हाजी याकूब को कोर्ट से बड़ी राहत, मीट की दोबारा जांच के आदेश, फैक्टरी में है पांच करोड़ का मीट

Thu, 18 Aug 2022 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Aug 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
Haji Yaqub Latest news: court gives relief to Haji Yakub, orders to re-sampling of meat
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को मीट फैक्टरी में अवैध मीट पैकेजिंग के मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। एसीजेएम कोर्ट संख्या-5 ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब की हापुड़ रोड स्थित फैक्टरी से पकड़े गए मीट के नमूनों की दोबारा जांच के सशर्त आदेश जारी किए हैं। अधिवक्ता अनिल बख्शी ने बताया की अल-फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था।



इस प्रार्थना पत्र में दावा किया गया कि कंपनी के पास फूड सेफ्टी एवं स्टेंडर्ड अथॉरिटी के अंतर्गत मीट प्रसंस्करण और भंडारण करने का पूर्ण अधिकार था। इसके बावजूद फ्रीज में रखा मीट जब्त कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि मीट का कोई सैंपल फैल होने की रिपोर्ट नर्हीं आई, बल्कि गलत लेबलिंग पाई गई। वहीं अभियोजन अधिकारी का तर्क था कि मीट का भंडारण अवैध रूप से किया जा रहा था। फैक्टरी का लाइसेंस समाप्त हो चुका था।

Haji Yaqub Latest news: court gives relief to Haji Yakub, orders to re-sampling of meat
हाजी याकूब की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

आवेदक का कहना था कि लाइसेंस 2023 तक वैध था। दोनों पक्ष सुनने के बाद अदालत ने आदेश पारित किए करते हुए कहा कि कंपनी अपने खर्चे पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशों के अधीन मीट की सैंपलिंग इस प्रकार से कराए कि मीट की गुणवत्ता के संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। नमूने लेने के पश्चात मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय या केंद्र स्तरीय संस्थान से सैंपल की जांच कराई जाए।

Haji Yaqub Latest news: court gives relief to Haji Yakub, orders to re-sampling of meat
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

कोर्ट के आदेशानुसार जो नमूने मानक के अनुरूप नहीं होंगे उनकी सूची मय पैकेट संख्या संबंधित विवेचक को तैयार कर उपलब्ध कराई जाएगी। इसी हिसाब से नियमानुसार पैकेट नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। पैकेट मानक के अनुरूप सही पाए जाएंगे उनकी विधिक रुप से सुपुर्दगी की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: UP: कातिल पिता को नहीं बेटी के कत्ल का पछतावा, बोला- हमारी इज्जत न रखी, तो हम क्यों करते उसकी जान की परवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Haji Yaqub Latest news: court gives relief to Haji Yakub, orders to re-sampling of meat
हाजी याकूब कुरैशी -बसपा - फोटो : अमर उजाला

कार्टूनिस्ट पर 51 करोड़ के इनाम से विवादों में रहे याकूब  
बता दें कि डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को 51 करोड़ रुपये देने का एलान करने के बाद याकूब पहली बार विवादों में आए थे। शहर में हापुड़ अड्डा चौराहे पर गाड़ी को हाथ देने पर सिपाही चहन सिंह को थप्पड़ मारने के मामले में भी याकूब घिर गए थे।

सूबे में भाजपा सरकार आने के बाद से ही याकूब पुलिस के रडार पर आ गए और उनकी मीट फैक्टरी पर कार्रवाई हो गई। पुलिस याकूब और उनके बेटों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। अब इसी वजह से कुर्की की गई है। याकूब की बेटी पर स्कूल में बच्चों की हंटर से पिटाई का आरोप भी लगा था। इसकी वीडियो भी वायरल हो गई थी।

विज्ञापन
Haji Yaqub Latest news: court gives relief to Haji Yakub, orders to re-sampling of meat
हाजी याकूब की फैक्टरी - फोटो : amar ujala

फैक्टरी में है 5 करोड़ का मीट
एएसपी सदर कैंट चंद्रकांत मीणा ने बताया कि याकूब की फैक्टरी में करीब पांच करोड़ का अवैध मीट पकड़ा गया था। यह मीट अभी फैक्टरी में ही रखा है। इस मामले में कोर्ट ने अब इस मीट की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:Murder: छज्जे से शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, बात न हुई तो गर्लफ्रेंड को गुपचुप ढूंढ रहा था वसीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed