फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gym Trainer Death: संजीव धामा की मौत के बाद कमरे से मिली ऐसी चीज, पत्नी बोली-पता होता तो रोक लेती

Mon, 12 Sep 2022 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Sep 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Gym trainer dies due to fake food supplements After Sanjeev death wife seeks Investigation
पत्नी और बच्चों के साथ संजीव - फोटो : अमर उजाला

नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड की अधिकता ने मेरठ में जिम ट्रेनर की जान ले ली। मृतक संजीव धामा के हंसते-खेलते परिवार की खुशियां भी मातम में बदल गईं। संजीव पेट में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां 27 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़े, आखिर में उनकी मौत हो गई। संजीव की मौत से पत्नी, दो बेटियों और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाज करने वाले चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि नकली फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड की मात्रा अधिक लेने से ही ऐसा हुआ है।



मेडिकल थाना इलाके के राजनगर कॉलोनी के रहने वाले संजीव धामा पुत्र भोपाल सिंह सेंट्रल मार्केट स्थित जिम में ट्रेनर थे। उनकी पत्नी आराधना ने बताया कि 13 अगस्त को उनके पति के पेट में अचानक दर्द हुआ। वह उन्हें संतोष हॉस्पिटल ले गए थे। चिकित्सक ने उनके पेट में पैनक्रियाज में दिक्कत बताई। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी एम्स दिल्ली भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई।

Gym trainer dies due to fake food supplements After Sanjeev death wife seeks Investigation
पत्नी और बच्चों के साथ संजीव - फोटो : अमर उजाला

संजीव धामा की मौत के मामले में पत्नी आराधना का कहना है कि अभी तक वह नहीं जानती थीं कि उनके पति अधिक मात्रा में फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड लेते हैं। इसका अंदाजा तो उन्हें तब हुआ जब उनके कमरे से सप्लीमेंट की कई खालीं बाल्टियां मिलीं।

Gym trainer dies due to fake food supplements After Sanjeev death wife seeks Investigation
पत्नी और बच्चों के साथ संजीव - फोटो : अमर उजाला

वह कहती हैं कि उनके पति तो अब नहीं रहे, लेकिन वह नहीं चाहती कि युवाओं की सेहत से आगे ऐसा खिलवाड़ हो। इसलिए उनकी कोशिश है कि अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू करने की मांग की है। इसके लिए डीएम, एसएसपी और अन्य अफसरों से मदद भी लेंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gym trainer dies due to fake food supplements After Sanjeev death wife seeks Investigation
पत्नी और बच्चों के साथ संजीव - फोटो : अमर उजाला

आराधना के मुताबिक जिस जिम में संजीव ने रिसेप्शनिस्ट की नौकरी की थी, उसी में वह जिम ट्रेनर बन गए थे। वह बॉडी बिल्डर की दुनिया में बड़ा नाम कमाना चाहते थे। इस कारण उन्होंने खुद को तैयार करना शुरू कर दिया था। संजीव धामा ने मुंबई से लौटकर यहां जिम ट्रेनर के रूप में काम शुरू किया था। उनका कद अच्छा था। शुरुआत में वह बिना प्रोटीन और सप्लीमेंट के ही जिम ज्वाइन करते थे, लेकिन धीरे-धीरे फूड सप्लीमेंट लेना शुरू कर दिया था।


 
विज्ञापन
Gym trainer dies due to fake food supplements After Sanjeev death wife seeks Investigation
पत्नी और बेटियों के साथ संजीव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

किसी ने पोस्टमार्टम के लिए नहीं बोला
आराधना ने बताया कि एम्स में संजीव की मौत के कुछ देर बाद ही उन्हें शव सौंप दिया गया। वह शव मेरठ लेकर आ गए। उन्हें किसी ने पोस्टमार्टम कराने के लिए नहीं कहा। अब उनके पास सभी अस्पताल की केस हिस्ट्री है। वह इसे संभालकर रखेंगी। यदि प्रशासन स्तर पर जांच होगी तो वह यह दस्तावेज सौंप देंगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed