फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब छात्राओं से रूबरू हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पूछे खूब सवाल, मिले सटीक जवाब, तस्वीरें

Thu, 05 Mar 2020 12:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Mar 2020 12:50 AM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल छात्राओं से रूबरू हुईं। राज्यपाल के सवालों का छात्राओं ने सटीक जवाब दिया।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel meet to girl students in a college at Muzaffarnagar
छात्राओं से सवाल पूछतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं से रूबरू हुईं। राज्यपाल के सवालों का छात्राओं ने सटीक जवाब दिया, तो राज्यपाल बोलीं कि शाबास बेटी, ऐसे ही पढ़कर कामयाब बनो।

Governor Anandiben Patel meet to girl students in a college at Muzaffarnagar
छात्रों को फल बांटतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में बुधवार को डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निरीक्षण को लेकर डायट और विद्यालय को भव्य रूप से सजाया गया था। दोनों भवनों की दीवारों पर ज्ञानवर्धन पेंटिंग की गई थी। रंगोली सजाई गई थी। राज्यपाल दोपहर डेढ़ बजे बघरा से सीधे आवासीय विद्यालय में पहुंची। कक्षा आठ में छात्राओं से रूबरू हुईं।

Governor Anandiben Patel meet to girl students in a college at Muzaffarnagar
छात्राओं से रूबरू हुई राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने छात्रा तनु सोम की खेल और स्वास्थ्य विषय की कॉपी देखी। तनु से राष्ष्ट्रपति, पीएम और वित्त मंत्री के नाम पूछे, छात्रा ने सही उत्तर दिया। मनीषा से पूछा, क्या खेलती हो, कौन सा खेल पसंद है और खाने में क्या पसंद है। राधिका से खेलने के लिए कहां- कहां गई पूछा। राज्यपाल ने साक्षी से कहा, भूख ठीक लगती है, खाने में क्या पसंद है, सुबह क्या खाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Governor Anandiben Patel meet to girl students in a college at Muzaffarnagar
टीचरों से मिलीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

हिमांशी से पूछा, स्कूल में कौन-कौन से खेल सिखाए जाते हैं। सभी छात्राओं ने सही जवाब दिए। राज्यपाल ने छात्राओं को ट्रैक शूट, जूते और फल आदि सामान दिया। कक्षा से निकलकर वो एक्टिविटी रूम में पहुंची। यहां वार्डन बबीता शर्मा से छात्राओं को सिखाई जाने वाली एक्टिविटी की जानकारी ली।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel meet to girl students in a college at Muzaffarnagar
राज्यपाल ने चेक की छात्रा की कॉपी - फोटो : अमर उजाला

विद्यालय की पूर्व छात्राओं सना, नीतू, स्वाति, शिवानी कश्यप, शालू, भावना शर्मा से भी पूछा कि क्या कर रही हो। दस मिनट निरीक्षण में उन्होंने बेटियों को मुकाम हासिल करने को प्रेरित किया। राज्यपाल से मिलने वाली छात्राएं गदगद नजर आई और बोलीं कि गवर्नर से मिलना जीवन का यादगार लम्हा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed