शामली के गांव खेड़ी खुशनाम में मिले सोने-चांदी के सिक्के करीब 700 साल पुराने हैं। यह खुलासा पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग मेरठ के अधीक्षक पुरातत्वविद डॉ. डीबी गणनायक ने गांव में मिले एक सिक्के की जांच करने के बाद किया है।
2 of 5
सोने-चांदी के प्राचीन सिक्के मिले
- फोटो : अमर उजाला
वहीं टीम के अधिकारियों ने सिक्के को 1320-1350 ईसवीं के बीच का बताया है।
3 of 5
सोने-चांदी के मुगलकालीन सिक्के बरामद
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बुधवार दोपहर अधीक्षक पुरातत्वविद डीवी गणनायक, एसडीएम मणि अरोरा एवं खनन निरीक्षक डॉ. रंजना सिंह, राजस्व टीम के साथ गांव खेड़ी खुशनाम में उस खेत पर पहुंचे जहां सोमवार को खुदाई के दौरान सोने-चांदी के सिक्के मिले थे।
4 of 5
सोने-चांदी के प्राचीन सिक्के मिले
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ग्रामीणों से बात की, लेकिन किसी ने भी टीम को सिक्के नहीं दिए। बाद में एक ग्रामीण इंसाद राणा ने एक सिक्का टीम को उपलब्ध कराया।
5 of 5
सिक्के मिले
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम चौसाना पहुंची। सिक्के की जांच के बाद अधीक्षक पुरातत्वविद डॉ. डीबी गणनायक ने बताया कि सिक्का चांदी का है और मोहम्मद बिन तुगलक के काल का है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/