फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी की हत्या कर प्रेमिका ने सातवीं मंजिल से फेंका शव, छह साल से लिव-इन में था प्रॉपर्टी डीलर

Tue, 19 Mar 2019 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Mar 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend throws boyfriend from the seventh floor in Meerut, he was in live in for six years
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बिजली बंबा बाईपास स्थित पॉश कॉलोनी ग्रीन विलेज में सोमवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर उसके शव को प्रेमिका व उसकी मां ने सातवीं मंजिल से फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई है। पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। 


परतापुर थानाक्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में नीरज कुमार (45) पुत्र ओंकार सिंह पत्नी बबली व दो बच्चों आशीष व कार्तिक के साथ रहते थे। इंदिरापुरम में ही नीरज का प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। पुलिस के मुताबिक नीरज के ग्रीन विलेज कॉलोनी फ्लैट नंबर 801 में रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे। रविवार शाम को नीरज प्रेमिका के पास ग्रीन विलेज गए थे। वहां उनका प्रेमिका से विवाद हो गया। 
Girlfriend throws boyfriend from the seventh floor in Meerut, he was in live in for six years
घर के बाहर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विवाद के बाद दोनों में मारपीट हुई। इसी दौरान नीरज की हत्या कर शव को सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। सोमवार सुबह सात बजे कॉलोनी के लोगों ने शव को देखा। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी व इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। जानकारी पर नीरज की पत्नी, बच्चे समेत सैकड़ों लोग मौके पर आए। पीड़ित परिवार ने हंगामा किया तो पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बेहोश नीरज को परिवार ने मिलकर फेंका  
पुलिस ने रिया व उसकी मां कमलेश के साथ भाई विपुल को भी गिरफ्तार किया है। देररात पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि नीरज को बेहोशी की हालत में रिया व उसके परिजनों ने सातवीं मंजिल से फेंका। जिससे वारदात आत्महत्या लगे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की गई। 

Girlfriend throws boyfriend from the seventh floor in Meerut, he was in live in for six years
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में पता चला कि नीरज शराब पीकर आया था। प्लाॅट नाम कराने को लेकर नीरज व रिया में विवाद हुआ। नीरज ने रिया को थप्पड़ मारा तो उसने धक्का दे दिया। नशे की हालत में नीरज का सिर दीवार से टकरा गया। वह बेहोश हो गया। रिया ने यह बात मां कमलेश को बताई। पुलिस के मुताबिक कमलेश अपने बेटे विपुल के साथ रिया के फ्लैट पर पहुंची। जहां पर तीनों ने मिलकर नीरज को सातवीं मंजिल से फेंक दिया। उसके बाद वे अपने-अपने फ्लैट में चले गए।    


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend throws boyfriend from the seventh floor in Meerut, he was in live in for six years
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जल्द होगा खुलासा
अवैध संबंध के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई है। नीरज की पत्नी बबली की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। उसके आधार पर एक महिला, उसकी मां और भाई को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने कई बातें बताई हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा। -नितिन तिवारी, एसएसपी मेरठ 

विज्ञापन
Girlfriend throws boyfriend from the seventh floor in Meerut, he was in live in for six years
आरोपी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

प्रेमिका के साथ लिव इन में था नीरज 
प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार करीब छह साल से प्रेमिका के साथ ग्रीन विलेज कॉलोनी में लिव इन संबंधों में रहते थे। इसको लेकर उसकी पत्नी बबली ने परतापुर व ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत भी की थी। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस का दावा कि रविवार को 80 लाख रुपये के प्लाट को लेकर नीरज का प्रेमिका से विवाद हुआ था। इसके चलते ही हत्या की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed