{"_id":"688b18429fa7cf53710aedc2","slug":"gangster-saleem-shot-dead-near-police-outpost-in-meerut-chased-for-3-km-in-broad-daylight-up-news-in-hindi-2025-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: भरे बाजार गैंगस्टर सलीम का कत्ल... तीन किमी तक हथियार लेकर किया पीछा, पुलिस चौकी के पास मार डाला; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भरे बाजार गैंगस्टर सलीम का कत्ल... तीन किमी तक हथियार लेकर किया पीछा, पुलिस चौकी के पास मार डाला; तस्वीरें
Thu, 31 Jul 2025 01:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:46 PM IST
सार
Gangster Saleem Murder: मेरठ के सिविल लाइन थाना इलाके की हाशिमपुरा पुलिस चौकी के पास बुधवार शाम गैंगस्टर सलीम उर्फ दीवाना उर्फ मोगली (45) की बाइक सवार दो आरोपियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मेरठ में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Meerut Crime News: यूपी के मेरठ में गैंगस्टर सलीम उर्फ दीवाना उर्फ मोगली की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। आरोपी लगभग तीन किलोमीटर तक सलीम का हथियार लेकर पीछा करते रहे। सिविल लाइन बाजार में आरोपियों ने पुलिस चौकी के सामने वारदात की और हथियार लहराते हुए भागने में कामयाब हो गए। इस वारदात के बाद शहर मे सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
गैंगस्टर सलीम उर्फ मोगली की गोली मारकर हत्या। पुलिस मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बैनामा भी लिखवाना था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह बाइक पर सवार होकर कचहरी से घर के लिए चला। लिसाड़ी गेट के शालीमार गार्डन निवासी साजिद भी उसके साथ कचहरी गया था। वह अपनी बाइक पर था। दोनों बदमाश भी कचहरी से ही पीछा कर रहे थे। जब सलीम सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा शेखलाल मस्जिद से आगे हाशिमपुरा पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार बदमाशों ने सलीम के गोली मारकर हत्या कर दी।
गैंगस्टर सलीम उर्फ मोगली की गोली मारकर हत्या। पुलिस मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने शोर मचाया, तब भी पुलिस बाहर नहीं निकली
इस दौरान लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन पुलिस चौकी से बाहर निकलकर नहीं आई। कुछ देर बाद पुलिस बाहर आई और थाना पुलिस भी पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। पुलिस के इस रवैये को लेकर लोगों में आक्रोश था। सुरक्षा के लिहाज से सिविल लाइन के अलावा कोतवाली, लिसाड़ी गेट, नौचंदी समेत अन्य थानों का भी फोर्स सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने मौके पर बुला लिया।

गैंगस्टर के मुकदमे में भेजा था जेल
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के खिलाफ नौचंदी थाने में गैंगस्टर का मुकदमा वर्ष 2019 में दर्ज हुआ था। इस मामले में कई बार सलीम तारीख पर नहीं गया। इसके चलते कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। कुछ दिन पहले पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार किया था। शनिवार को जेल से जमानत पर सलीम रिहा हुआ था। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा 13 साल की बेटी और तीन साल का बेटा है।

सलीम पर 12 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
सलीम पर शहर के विभिन्न थानों में 12 से अधिक संगीन अपराधों के मामले दर्ज है। लिसाड़ीगेट, सिविल लाइन, ब्रहमपुरी, नौचंदी, थाना मेडिकल कॉलेज में उसके खिलाफ गैंगस्टर, गुंडाएक्ट, हत्या के प्रयास, 7 क्रिमनल लॉ एक्ट, पुलिस पर हमला, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।