फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मखदूमपुर गंगा हादसा: घाट पर मातम, तीन युवकों के शव बरामद, चौथे की तलाश जारी

Sat, 04 Apr 2026 04:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Apr 2026 04:44 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर हुए हादसे में डूबे चार युवकों में से एनडीआरएफ ने तीन के शव बरामद कर लिए हैं। अभिषेक, दीपांशु और हिमांशु के शव मिले, जबकि चौथे युवक प्रियांशु की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
Ganga Tragedy in Hastinapur: Three Bodies Recovered, Search On for Fourth Youth
गंगा में डूबे युवकों की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद शनिवार को राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। गंगा में डूबे चार युवकों में से शाम करीब चार बजे तक नेशनल डिजास्टर रेस्पांस टीम फोर्स  (एनडीआरएफ) की टीम ने तीन युवकों के शव सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिए।



यह भी पढ़ें:UP: ईद पर घर आए थे साकिब-अरबाब, टारगेट पर थे यूपी के मॉल, पाकिस्तानी हैंडलरों से थी सीधी बात; चौंकाने वाले खुलासे

Ganga Tragedy in Hastinapur: Three Bodies Recovered, Search On for Fourth Youth
एनडीआरएफ तलाश में जुटी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे एनडीआरएफ टीम ने सबसे पहले अभिषेक का शव गंगा से बाहर निकाला। इसके बाद टीम ने सर्च अभियान लगातार जारी रखा।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दीपांशु का शव बरामद हुआ। इस दौरान एनडीआरएफ ने थाना पुलिस के साथ मिलकर स्टीमर और आधुनिक उपकरणों की मदद से गंगा में गहन तलाशी अभियान चलाया।
 
Ganga Tragedy in Hastinapur: Three Bodies Recovered, Search On for Fourth Youth
हस्तिनापुर में गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला
लगातार प्रयासों के बीच शाम करीब 4:15 बजे तीसरे युवक हिमाशु का शव भी गंगा से बाहर निकाल लिया गया। तीनों शव मिलने के बाद प्रशासन ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Tragedy in Hastinapur: Three Bodies Recovered, Search On for Fourth Youth
हस्तिनापुर में गंगा में डूबे चार युवक - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल चौथे युवक प्रियांशु की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 'मौत' का बंटी जीरा: एक पाउच शराब बनी तीन जिंदगियों के लिए काल, मेरठ के जहरीले 'मसाले' से हुई मौतों की पूरी कहानी

विज्ञापन
Ganga Tragedy in Hastinapur: Three Bodies Recovered, Search On for Fourth Youth
गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में संतोष कुमार ने बताया कि तीन युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चौथे युवक की खोज के लिए अभियान लगातार जारी है। प्रशासन मौके पर मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed