मेरठ के दौराला कस्बे में शुक्रवार की शाम किसी सामान्य शाम जैसी ही शुरू हुई थी लेकिन देखते ही देखते वहां मातम पसर गया। महज एक पाउच शराब तीन जिंदगियों के लिए काल बन गई। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल तीन परिवारों को उजाड़ दिया बल्कि पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम बाबूराम प्रजापति अपने स्पेलर (कोल्हू) पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दौराला निवासी अंकित उर्फ दौलत वहां तेल लेने पहुंचा। बाबूराम ने तेल निकलने में थोड़ा वक्त लगने की बात कही तो अंकित ताजा तेल लेने के इंतजार में वहीं बैठ गया।
2 of 17
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अंकित ने अपने पास रखा शराब का एक पाउच निकाला और वहां मौजूद मजदूर जितेंद्र व बाबूराम के साथ उसे पीना शुरू कर दिया। शराब पीने के कुछ ही मिनटों बाद बाबूराम की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने अपने बेटे सोनू से पानी मांगा और बताया कि उनका दम घुट रहा है और सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही है।
3 of 17
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर शराब साझा करने वाले अंकित और जितेंद्र की हालत भी तेजी से बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने के बाद उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। एक के बाद एक हुई तीन मौतों से अस्पताल परिसर और गांव में चीख-पुकार मच गई।
4 of 17
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जांच के लिए चार टीम लगी: एसएसपी
एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने बताया कि अभी तक की जांच में तीनों की शराब पीने की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई। शराब का जो टेट्रा पैक लिया था। वह 16 फरवरी 2026 को पैक हुआ था। शवों के पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित कराया जाएगा। मौत के अन्य कारण की जांच के लिए पुलिस की चार टीम लगी है।
5 of 17
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस और आबकारी विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। जिस दुकान से शराब खरीदी गई वहां से शुक्रवार को नौ पेटी (तीन सौ पैकेट) शराब बिकी थी। प्राथमिक जांच बताती है कि जहरीली शराब होती तो अधिक लोग प्रभावित होते। तीनों की मौत की मुख्य वजह जानने के लिए गहनता से जांच और पोस्टमार्टम हो रहा है। सभी बिंदुओं को बारीकी से देखा जा रहा है। डॉ. वीके सिंह, डीएम