हस्तिनापुर में मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले चार दिवसीय मेले की तैयारियों का जिला पंचायत के अधिकारियों ने जायजा लिया है। उन्होंने तैयारियां अगले दो दिनों में पूर्ण करने और पांच नवंबर को मेले का उद्घाटन कराने की बात कही है। साथ ही मेले में सुरक्षा के लिए वॉच टावर बनाए गए है।
गंगा स्नान 2022: मेले में दिखने लगी रौनक, निगरानी के लिए बनाए वॉच टावर, पांच को होगा भव्य उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लड कंपनी और गोताखोर भी रहेंगे
हस्तिनापुर के मेला स्थल पर पेयजल व्यवस्था विद्युत व्यवस्था और सड़कों को दुरुस्त करने का काम करीब पूर्ण हो चुका है। मुख्य द्वार भी बना दिया गया है। गंगा की रेती में तंबुओं की नगरी बसा दी गई है। दो बड़ी हाइलोजन लाइट गंगा की ओर लगाई गई हैं। जिससे गहरे पानी में जाने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखी जा सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पीएसी की फ्लड कंपनी और स्थानीय गोताखोरों की टीमें तैयार की जा रही हैं।
खेती छोड़ गंगा स्नान को जा रहे किसान
सरधना-सरूरपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए किसानों का कारवां मखदूमपुर के लिए बढ़ने लगा है। बुधवार को भैसा-बुग्गियों और बैलगाड़ियों की लाइन लगी रही। किसानों ने अपने भैंसों और बैलों की जोड़ी को सजा रखा था।