पांडवों की वैभवशाली राजधानी रही हस्तिनापुर में गुरुवार को गंगा के तट से लेकर मंदिर, कुंड, तालाब और घरों में अद्भुत, अलौकिक और दिव्य देव दीपावली मनाई गई। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की सुबह श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। वहीं, शाम के समय गंगा की लहरों पर ऐसा मनोरम दृश्य था, मानों साक्षात देवलोक उतर आया हो। ऐसा भव्य नजारा हस्तिनापुर से लेकर गंगा घाट तक दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के माैके पर श्रद्धालु गंगा में स्नान कर अपने अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए।
Ganga Snaan 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मनाई देव दीपावली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 15 Nov 2024 05:19 PM IST
सार
गंगा स्नान के माैके पर हस्तिनापुर में गुरवार को जहां देव दीपावली मनाई गई वहीं शुक्रवार को श्रद्धालु गंगा स्नान के दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगा अपने गन्तव्यों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन