फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनौर तिहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एक झूठ और पूरे परिवार का कत्ल... याकूब के दोस्त ने इसलिए सबको मार डाला

Thu, 14 Nov 2024 02:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Nov 2024 02:56 PM IST
सार

बिजनौर में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को कबाड़ी के बेटे के दोस्त ने अंजाम दिया था। आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Bijnor triple murder case big revealing Friend committed murder to get gold
Bijnor triple murder - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान की खलीफा कॉलोनी में हुई तिहरे हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक याकूब के दोस्त नाजिम को गिरफ्तार किया है। नाजिम ने चोरी का सोना पाने के लिए इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।


वारदात से पहले याकूब ने उसे चोरी का सोने होने की बात कही थी। इसके लालच में वह याकूब के घर चला गया था। पुलिस ने घटना के समय आरोपी की पहनी हुई पेंट शर्ट और चप्पल बरामद की है।

रविवार को मोहल्ला मिर्दगान की खलीफा कॉलोनी निवासी मंसूर उर्फ भूरा (60) पुत्र महबूब, उसकी पत्नी जुबेदा (59), पुत्र याकूब (20) की हत्या कर दी गई थी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल पेचकस, चाकू, ईंट बरामद की थी। खुलासे के लिए एसपी ने पांच
टीम गठित की थी।
Trending Videos
Bijnor triple murder case big revealing Friend committed murder to get gold
हत्यारोपी नाजिम। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी नाजिम को दबोचा
बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि मंसूर के भाई गुलाम नबी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपी नाजिम उर्फ नाजू पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला मिर्दगान का नाम प्रकाश में आया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी नाजिम को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि रविवार रात को पड़ोस में शादी थी।
Bijnor triple murder case big revealing Friend committed murder to get gold
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
'मेरे पास चोरी का सोना है'
डीजे पर डांस को लेकर याकूब के साथ उसकी धक्का मुक्की हुई थी। डीजे बंद होने के बाद दोनों बाहर आए और फ्लूड का नशा किया। नशे में याकूब ने कहा कि उसके पास चोरी का सोना है। सोने के लालच में नाजिम उर्फ नाजू, याकूब के घर चला गया और वारदात को अंजाम दिया। घर में चोरी का सोना होने की बात की भी जांच में पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor triple murder case big revealing Friend committed murder to get gold
bijnor triple murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की बहन ने धोए खून के धब्बे लगे कपड़े 
हत्या के दौरान आरोपी नाजिम की शर्ट पर खून के धब्बे लग गए थे। इसे पहनकर ही वह अपने घर चला गया था। वह कपड़े उसकी बहन ने धोए थे। इसकी पुष्टि आरोपी की बहन ने की। फील्ड यूनिट ने केमिकल के माध्यम से शर्ट और चप्पलों पर रक्त होने की पुष्टि की।
 
विज्ञापन
Bijnor triple murder case big revealing Friend committed murder to get gold
जुबैदा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले चाकू से काटा था जुबेदा का गला
आरोपी नाजिम ने बताया कि याकूब के पिता मंसूर ने नशे की हालत में दरवाजा खोला था। दरवाजा खोलने के बाद मंसूर जाकर सो गया। याकूब और नाजिम ने घर में बैठकर खाना खाया। इसके बाद याकूब सो गया। उसने याकूब के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उसने पहले जुबेदा का गला चाकू से काटा। बाद में मंसूर की पेचकस और चाकू से हत्या कर दी। याकूब के सिर में ईंट मारकर और चाकू से गला काट हत्या कर दी। याकूब से झड़प होने पर नाजिम की शर्ट का एक बटन टूट गया था, जो घटनास्थल से बरामद हुआ। तीनों की हत्या करने के बाद उसने घर की तलाशी ली, लेकिन उसे सोना नहीं मिला। इसके बाद दीवार फांदकर घर से बाहर आया और उसने दोबारा नशा किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed