{"_id":"5ba86dfd867a557f195f4671","slug":"ganapati-bappa-morea-agle-baras-tu-jaldi-aapeople-blooms-in-ganesh-visarjan-yatra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरेया अगले बरस तू जल्दी आ... गणेश विसर्जन यात्रा में खूब उड़ा गुलाल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरेया अगले बरस तू जल्दी आ... गणेश विसर्जन यात्रा में खूब उड़ा गुलाल, देखें तस्वीरें
Mon, 24 Sep 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गणपति विर्सजन के लिए जाते श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनंत चतुर्दशी पर शहरभर में गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से आसमां गूंज उठा। डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया और अबीर गुलाल की होली खेली।
शास्त्रीनगर में श्री गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें भारतीय किसान आंदोलन के कुलदीप त्यागी, सरदार बहादुर सिंह लोहिया, स. त्रिलोक चंद सिंह, स. मनजीत सिंह, स. करनेल सिंह, अमरजीत सिंह और स. लक्की आदि रहे। दिल्ली रोड स्थित सुपरटेक, देवलोक कॉलोनी, सरस्वती लोक कॉलोनी, टीपीनगर गुप्ता कॉलोनी, बेगमपुल, लालकुर्ती, बुढ़ाना गेट, सूरजकुंड, फूलबाग कॉलोनी, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, प्रभातनगर, गंगानगर, कंकरखेड़ा, आदि शहर के इलाकों से गणपति की मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई।
उल्लास के साथ उत्सव मनाते लोग
2 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
सुपरटेक पामग्रीन में नितिन शर्मा के परिवार में कई वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार दस दिन श्री गणेश की स्थापना कर रविवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। इसमें समस्त पामग्रीन निवासियों ने शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। इसमें सोसायटी के मुख्य पुरोहित आचार्य कौशल वत्स ने पूजन कराया। मंजू शर्मा, निशिकांत शर्मा, तिलकराज अरोड़ा, हर्षवर्धन शर्मा, प्रवीण गुलाटी, राजकिशोर गुप्ता, सुरेश शर्मा, राघव, गौरी आदि मौजूद रहे।
विसर्जन यात्रा में दिखाए करतब
3 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
पल्लवपुरम फेज दो में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। डॉ. बाबू राम पूनिया के यहां भगवान गणेश की पूजा की गई। हवन में पंकज सिंह और नीतू सिंह ने आहुति दी। ढोल नगाड़ों के साथ गणेश जी की मूर्ति को कॉलोनी में घुमाया गया। गणेश प्रतिमा का विसर्जन सरधना गंगनहर पर किया गया। नरेंद्र उपाध्याय, विजय बहादुर, देवेंद्र सिंह, दीपेंद्र कुमार, पंकज सिंह, नीतू सिंह, प्रणय, लविश, वेलिम, संजीव प्रमुख आदि मौजूद रहे। उधर, अक्षरधाम कॉलोनी में अनुराग भल्ला के आवास पर गणेश पूजा की गई। सरधना नहर पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। अनामिका भल्ला, मीनाक्षी, ममता, पुष्पा, अल्पी, प्रतिमा, सविता गुप्ता, सुषमा चौहान, किरण, पूनम, कल्पना, सरिता सेंगर, शैली, श्वेता, बबीता, कविता, गीता, बबीता, सुनीता, मंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश विसर्जन यात्रा में उमड़ा सैलाब
4 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
गढ़ मार्ग पर रविवार को गणेश चतुर्थी पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्त गणेश विसर्जन शोभायात्रा में डीजे की धुन पर अबीर गुलाल लगाते तथा नृत्य करते हुए बृजघाट पहुंचे। कस्बा शाहजहांपुर में दो स्थानों पर कस्बावासियों ने जलपान कराया। उधर देर शाम मेरठ के हनुमानपुरी से 31 गणेश प्रतिमा की रथ यात्रा कस्बा शाहजहांपुर से गुजरी तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर मेरठ गढ़ मार्ग पर पुलिस तैनात रही। एसएसआई शिवदत्त पुलिस के साथ मेरठ गढ़ मार्ग पर गश्त रहे। उधर कस्बा किठौर स्थित दुर्गा मंदिर मे पंडित घनश्याम शास्त्री ने विधि विधान से पूजा कर गणेश विसर्जन शोभायात्रा आरंभ की। अमन बंसल, यश गोयल, विदित, मनोज, अमित, रवि कंसल, चिरंजी, देवेंद्र गुप्ता, पंकज कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भोग लगाकर किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
5 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के फतेहपुर पुट्ठी गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में भगवान श्री गणेश महोत्सव के 10 वें दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ लड्डू का भोग लगाया तथा यज्ञ भी किया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ, इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के लिये गांव में बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा भी निकाली। शोभायात्रा संपूर्ण गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर प्रांगण में आकर ही हुई। शोभायात्रा में रूपचंद गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, संदीप शर्मा, सोनू जैन, अनिल गुप्ता, राजकुमार जैन, संजीव जैन, सुशील गुप्ता, पवन गुप्ता, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, शुभम जैन, अनिकेत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, हर्ष गुप्ता आदि रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।