रविवार सुबह दिल्ली-दून हाईवे बाईपास पर दिल्ली से हरिद्वार जा रही टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टूरिस्ट बस करीब 20 फीट गहरे खेत में पलट गई। बस में अधिकतर दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी श्रद्धालु सवार थे। श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा विसर्जित करने हरिद्वार जा रहे थे। बस में सवार 60 श्रद्धालुओं में से करीब 50 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक को नींद की झपकी आना हादसे की वजह माना जा रहा है।
तेज झटका और 20 फीट गहरी खाई में फिसलती चली गई बस, तस्वीरों में देखें भयावह हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी श्रद्धालु शनिवार की देर रात कॉलोनी में हुए गणपति महोत्सव के बाद विसर्जन करने के लिए टूरिस्ट बस से हरिद्वार जा रहे थे। बस को शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव गागौर निवासी नोनीत चला रहा था। टूरिस्ट बस में कुल 60 श्रद्धालु सवार थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे श्रद्धालु पुरकाजी से ठीक पहले एक ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए रुके, जहां से करीब आधा घंटे बाद बस आगे के लिए रवाना हो गई।
इसके बाद सुबह करीब छह बस पुरकाजी में हाईवे बाईपास पर गांव हरेटी के पुल के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसलते ही करीब 20 फीट नीचे स्थित खेत में जाकर पलट गई। बस पलटते ही मौके पर श्रद्धालुओं की चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए खेत में पलटी बस से श्रद्धालुओं को निकालना शुरू किया। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 11 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
यूपी के मुजफ्फरनगर में पुरकाजी हाइवे पर शनिवार सुबह खेत में बस पलटने की घटना के बाद घायल श्रद्धालु घंटों तक सीएचसी पर पड़े तड़पते रहे, लेकिन वहां डॉक्टर ही मौजूद नहीं मिले। डॉक्टरों की गैर मौजूदगी के चलते सीएचसी पहुंचाए गए सभी घायल घंटों तक उपचार के अभाव में तड़पते रहे। इस पर सीएचसी के अन्य कर्मचारियों ने जैसे-तैसे कर घायलों को उपचार देना शुरू किया। हादसे के करीब दो से ढाई घंटे के बाद केवल एक डॉक्टर सीएचसी पहुंचे, जिसके बाद घायलों का उपचार शुरू किया गया।
तेज झटका और खाई में फिसलती चली गई बस
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/