फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ हत्याओं से दहला पश्चिमी यूपी: मेरठ में इंजीनियरिंग के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, तो सहारनपुर में इंटर के छात्र को गोलियों से भूना

Wed, 13 Apr 2022 04:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Apr 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
four murder in a day: Engineering student stabbed to death in Meerut, miscreants shot dead Inter student in Saharanpur
Murder in Meerut - फोटो : amar ujala

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराधियों के इरादे किस कदर बुलंद है इसका अंदाजा बुधवार को वेस्ट यूपी में हुई ताबड़तोड़ हत्याओं से लगाया जा सकता है। बुधवार को यूपी के अलग-अलग जिलों में चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इनमें 16 वर्षीय इंटरमीडिएट का छात्र भी शामिल है। जाहिर है कि अपराधियों को न तो पुलिस का खौफ है और न ही कानून का। मेरठ में जहां वर्चस्व की जंग में इंजीनियरिंग के छात्र को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं सहारनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या कर डाली।

 

इसी तरह मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा में पिता के साथ खेत से लौट रहे युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं सहारनपुर में एक युवक की मजाक-मजाक में पेट में मुक्का मार कर हत्या कर दी गई। आगे विस्तार से पढ़ें आखिर कैसे ताबड़तोड़ हत्याओं से दहला पश्चिमी यूपी: -

four murder in a day: Engineering student stabbed to death in Meerut, miscreants shot dead Inter student in Saharanpur
मृतक छात्र निखिल का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

मेरठ बागपत बाईपास स्थित एमआईटी कॉलेज में बुधवार सुबह छात्रों के दो गुटों में हुए झगड़े में इंजीनियरिंग के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र पर आरोपी छात्रों ने 20 से भी ज्यादा वार किए। काफी देर तक चले इस खूनी खेल में मृतक छात्र को कोई भी बचाने नहीं पहुंचा। बताया गया कि इससे पहले मृतक छात्र को कॉलेज में दौड़ा कर पीटा भी गया। वहीं घटना के बाद से कॉलेज में पुलिस तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: 16 साल पहले का वो खौफनाक मंजर... जब तड़प-तड़पकर मर गए थे लोग, छिन गईं थीं 230 परिवारों की खुशियां


 
four murder in a day: Engineering student stabbed to death in Meerut, miscreants shot dead Inter student in Saharanpur
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

सहारनपुर जनपद की रामपुर मनिहारान में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर सरेआम बाइक सवार दो बदमाशों ने 16 वर्षीय इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी बिल्लू का पुत्र (16) वंश गोचर कृषि इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का छात्र था। वह दोपहर 1:00 बजे हाईवे स्थित मदरलैंड स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
four murder in a day: Engineering student stabbed to death in Meerut, miscreants shot dead Inter student in Saharanpur
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में दोपहर के समय गौरव (23) पुत्र ओमवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गौरव अपने पिता के साथ खेत पर काम करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। घायल अवस्था में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
four murder in a day: Engineering student stabbed to death in Meerut, miscreants shot dead Inter student in Saharanpur
गैर इरादतन हत्या, मजाक बना मौत का कारण - फोटो : amar ujala

सहारनपुर जनपद में कोतवाली मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय इमामुद्दीन में मजाक करते हुए कहासुनी के बाद एक युवक के साथ मारपीट हो गई। पेट में दो मुक्के लगने के चंद मिनट बाद ही युवक की मौत हो गई। 

बताया गया कि मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन निवासी हाजी शाहनवाज की मोहल्ले में ही डेयरी है। उनकी दुकान पर सरसावा क्षेत्र गांव भीतपुर निवासी दो सगे भाई सलमान और आसिफ नौकरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक इसी मोहल्ले का रहने वाला 40 वर्षीय शाहनवाज शराब का पीता था। मंगलवार की देर रात शाहनवाज शराब के नशे में था और वह डेयरी के पास जाकर खड़ा हो गया। तभी, सलमान ने रमजान माह में भी शराब पीने पर शाहनवाज को टोक दिया।

इसी बीच कुछ और युवक भी वहां आ गए, जो शाहनवाज से मजाक करते हुए शराब पीने के प्रति उसे डांटने भी लगे। इसके बाद शाहनवाज और सलमान में आपस में कहासुनी हो गई। सलमान दुकान से बाहर निकला और उसने शाहनवाज को दो मुक्के पेट में मार दिए। जिसके बाद शाहनवाज कुछ दूर चलने के बाद बेहोश होकर सड़क पर जा गिरा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed