फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में गवाह बनने जा रहे चार दोस्तों की मौत, अब रह गया जिंदगी भर का गम, देखें तस्वीरें

Tue, 19 Nov 2019 02:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Nov 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
Four friends died before reached in friend marriage in Bijnor city
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में नजीबाबाद- हरिद्वार मार्ग से जुड़ी पूर्वी गंगनहर में कार गिरने पर मरने वाले चारों दोस्त गांव सतपुली में दोस्त विकास की शादी में गवाही देने के लिए जा रहे थे। विकास चंडीगढ़ से एक युवती को भगाकर लाया था। इस युवती से ही वह शादी रचा रहा था। परिजन व गांव वाले शादी में शरीक नहीं हो रहे थे। इसीलिए उसने दोस्तों को बुलाया था। मौके पर पहुंचे विकास को मृतकों के परिजनों ने दौड़ा लिया चारों युवकों की मौत का जिम्मेदार ठहराया। विकास वहां से भाग खड़ा हुआ। इस दौरान वहां खूब हंगामा रहा।

Four friends died before reached in friend marriage in Bijnor city
पुलिस ने चारों युवकों के शव बरामद कर लिए - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी जनपद के गांव सिमाल पिनानी निवासी विकास, अजय, प्रभात, सचिन व रोहित आपस में गहरे दोस्त थे। विकास की शादी में शरीक होने के लिए ही यह दोस्त कार से जा रहे थे। सचिन के परिजनों के मुताबिक विकास चंडीगढ़ से एक युवती को भगाकर लाया और गांव सतपुली के मंदिर में उससे शादी रचा रहा था। शादी में परिजन व गांव के लोग शामिल नहीं हो रहे थे। इसलिए गवाही के लिए उसने इन दोस्तों को बुलाया। विकास हादसे का पता चलने पर मौके पर पहुंचा। इस दौरान सचिन का शव नहर से निकाला गया था। विकास को देखते ही सचिन के परिजन व रिश्तेदार भड़क उठे। उन्होंने विकास को दौड़ा लिया और कहा कि या तो वह यहां से चला जाए, वरना जान से मार देंगे। नहर में डूबकर तीन दोस्त व कार चालक की मौत विकास की वजह से हुई है। विकास अगर दोस्तों को शादी में न बुलाता तो यह हादसा न होता। विकास परिजनों व रिश्तेदारों का गुस्सा देख वहां से भाग गया। इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा रहा। रिश्तेदार बाद तक विकास को कोसते रहे। परिजनों के अनुसार प्रभात के पिता सेना से रिटायर्ड हैं। जबकि सचिन के पिता मजदूरी करके अपने परिवार की गुजर बसर करते हैं।

केंद्रीय मंत्री के गांव के रहने वाले तीनों दोस्त 

Four friends died before reached in friend marriage in Bijnor city
मौके पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

हादसे में मरे तीन दोस्त अजय, प्रभात और सचिन का गांव सिमाल पिनानी है, जो केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक का पैतृक गांव भी है। इस बात की पुष्टि ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने की है।

यह भी पढ़ें: मेरठः सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत, शादी से लौट रहे थे सब

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले ही हुई थी सगाई 

Four friends died before reached in friend marriage in Bijnor city
नहर से शवों को निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम हाउस पर रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि अजय की सगाई गत नौ अक्तूबर को ही हुई थी। लगभग एक साल बाद अजय की शादी होने वाली थी। अजय के एक और भाई है। कुछ दिनों पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

पांच घंटे में खोजे चारों शव 

Four friends died before reached in friend marriage in Bijnor city
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भागूवाला के निकट पूर्वी गंग नहर के चंदक हेड में डूबे टैक्सी चालक और तीन यात्रियों को खोजने में रेस्क्यू टीम के पीएसी और पुलिस जवानों ने कड़ी मेहनत कर सोमवार को पांच घंटे के भीतर चारों शव खोजे। सोमवार को शीत लहर के बावजूद रेस्क्यू टीम के सदस्य सुबह करीब 7 बजे नहर में उतर गए। 23 वीं बटालियन पीएसी के जवानों रणवीर सिंह, विनोद भाटी, विजय, दिनेश और सचिन ने टैक्सी चालक कौशब और अजय के शव नहर से खोजे। जबकि मंडावली थाने के एसआई बलराम यादव, सिपाही वीर पवांर, अंकित यादव, शाने आलम की टीम ने नहर में डूबे प्रभात और सचिन के शव निकाले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed