पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान को खरखौदा पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया। यहां से पिता-पुत्र को 56 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस दौरान खरखौदा थाने से कचहरी तक याकूब के समर्थकों की भीड़ लगी रही और पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस लोगों को चेतावनी देती रही कि भीड़ न लगाएं, अन्यथा एक और मुकदमा दर्ज करना पड़ेगा।
2 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली स्थित चांदनी महल थाने के पास 50 हजार के इनामी याकूब कुरैशी और उनका बेटा इमरान आलीशान कोठी में फरारी काट रहे थे। सटीक लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर मेरठ एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात छापा मारकर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया था। दिल्ली से रात में पुलिस उन्हें खरखौदा थाने लेकर आई थी।
3 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शनिवार सुबह 10 बजे पिता-पुत्र को खरखौदा पुलिस ने कचहरी स्थित किरन बाला की गैंगस्टर कोर्ट में पेश कर दिया। याकूब और इमरान की गिरफ्तारी का पता लगते ही उनके समर्थक और रिश्तेदारों की खरखौदा थाने से लेकर कचहरी तक भीड़ लग गई।
4 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी, एसपी क्राइम के साथ ही सिविल लाइन, नौचंदी, मेडिकल, लालकुर्ती सहित आठ थानों की पुलिस कहचरी में तैनात रही।
5 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पूछताछ में आरोपियों ने मुंबई, राजस्थान, लखनऊ, मेरठ, दिल्ली, पंजाब में नौ महीने की फरारी काटना बताया है।