फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाॅकडाउन के कारण बंद हुई फूलों की सप्लाई, किसान ने ट्रैक्टर से जोत दी पांच बीघा गेंदे की फसल, कूड़े में फेंके कई क्विंटल फूल

Tue, 07 Apr 2020 05:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
flowers supply stopped Due to lockdown, Meerut farmer destroys five bigha marigold crops with tractor
फूलों की खेती - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के कारण जहां व्यापार प्रभावित हो रहा है वहीं किसान और खेत-खलिहान भी लाॅकडाउन के कारण हो रहे नुकसान की जद में आ गए हैं। इससे व्यापारियों के साथ साथ किसान वर्ग भी काफी मुश्किल में है।



मेरठ देहात इलाकों में फूलों की खेती कर रहे किसानों को इन दिनों काफी नुकसान हुआ है। लाॅकडाउन के दौरान किसान फूलों को मंडी अथवा दूसरे राज्यों में नहीं भेज पा रहे हैं। ऐसे में फूल खेत में ही सूखकर नष्ट हो रहे हैं।

flowers supply stopped Due to lockdown, Meerut farmer destroys five bigha marigold crops with tractor
फूलों की खेती - फोटो : amar ujala

मेरठ से सटे इलाकों में काफी संख्या में किसान फूलों की खेती करते हैं। इस मौसम में गेदें जैसे मौसमी फूलों की फसल खेत में तैयार है। इन फूलों की दूसरे राज्यों में काफी डिमांड है। लेकिन लाॅकडाउन के बाद से ही किसान फूलों को मंडी में नहीं भेज पा रहे हैं। इस कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

flowers supply stopped Due to lockdown, Meerut farmer destroys five bigha marigold crops with tractor
फूलों की खेती - फोटो : amar ujala

मंगलवार को कस्बा निवासी किसान राकेश सैनी ने अपने पांच बीघा खेत में खड़ी गेंदे की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया। राकेश सैनी ने बताया कि उनके फूल हरिद्वार, दिल्ली मंडी में जाते हैं। यहां से अन्य राज्यों के व्यापारी फूल खरीदने आते हैं। लेकिन लाॅकडाउन की वजह से फूल खेत में ही मुरझा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
flowers supply stopped Due to lockdown, Meerut farmer destroys five bigha marigold crops with tractor
फूलों की खेती - फोटो : अमर उजाला
लावड़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर गेंदे के फूल की खेती होती है। लेकिन अब ये फूल खेत में ही मुरझा रहे हैं। किसान ने बताया कि लाॅकडाउन में फूलों की सप्लाई न होने से सबसे ज्यादा समस्या आई है। फूलों की खेती करने वाले अन्य किसान काफी प्रभावित हुए हैं।
 
विज्ञापन
flowers supply stopped Due to lockdown, Meerut farmer destroys five bigha marigold crops with tractor
फूलों की खेती - फोटो : अमर उजाला

कई किसान प्रतिदिन कई क्विंटल फूलों को तोड़ने के बाद उन्हें कूड़े पर डाल रहे हैं। ऐसे में किसानों को घाटा उठाना पड़ रहा है। लाॅकडाउन के कारण फ़ूलो की सप्लाई न होने से किसान परेशान हैं।  लावड़ में  भी एक किसान ने गेंदे से खड़े खेत को ट्रैक्टर से जोत दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed