फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood in Muzaffarnagar: जिंदगी हुई पानी-पानी, खादर क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त, छतों पर दिन गुजार रहे लोग

Sun, 16 Jul 2023 04:41 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Jul 2023 04:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोलानी नदी के खादर क्षेत्र में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बाढ़ पीड़ित इलाकों में लोग छतों पर दिन गुजारने को मजबूर हैं और पानी के उतरने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Flood in Muzaffarnagar: Life is full of water in Khadar area, people are spending the day on the
flood in Muzaffarnagar - फोटो : Amar Ujala

सोलानी नदी के खादर क्षेत्र में करीब 30 गांव के लोगों की जिंदगी प्रभावित है। मकानों की छतों पर डेरा जमाए लोग पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। फसलें खराब हो गई है। हालात नहीं सुधरे तो बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। एडीएम वित्त एवं राजस्व के साथ प्रशासन की टीम ने राहत सामग्री वितरित की।

Flood in Muzaffarnagar: Life is full of water in Khadar area, people are spending the day on the
flood in Muzaffarnagar - फोटो : Amar Ujala

बाढ़ से घिरे मजलिसपुर तोफिर, महाराजनगर, सिताबपुरी, खैरनगर समेत अन्य गांवों में शनिवार को ती हालात बद से बदतर रहे। घरों में कई-कई फीट पानी होने के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। मकानों की छतों पर चूल्हे जलाने की मजबूरी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण आटे का संकट गहरने लगा है। 

Flood in Muzaffarnagar: Life is full of water in Khadar area, people are spending the day on the
flood in Muzaffarnagar - फोटो : Amar Ujala

पानी से गुजरते हुए लोग किसी तरह भोकरहेड़ी पहुंचे और आटा पिसवाकर वापस अपने घरों की ओर लौटे। पशु पानी में ही बांधकर रखे गए हैं, चारे का संकट है। अगर आने वाले दिनों में पानी कम नहीं हुआ तो पूरे खादर क्षेत्र में बीमारियां बढऩे का खतरा है। सैकड़ों लोग भोकरहेड़ी के निकट सोलानी नदी के पुल पर अपने पशुओं के साथ ठिकाना बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Muzaffarnagar: Life is full of water in Khadar area, people are spending the day on the
flood in Muzaffarnagar - फोटो : Amar Ujala

प्रशासन ने वितरित की राहत सामग्री
एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खादर क्षेत्र का दौरा किया। यहां लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की।

विज्ञापन
Flood in Muzaffarnagar: Life is full of water in Khadar area, people are spending the day on the
flood in Muzaffarnagar - फोटो : Amar Ujala

शिवालय डूबे, कांवडि़यों को कराई नदी पार
खादर क्षेत्र के शिवालय भी पानी में डूबे हैं। शिवरात्रि पर मंदिरों में पूजा भी नहीं हुई। ग्रामीणों ने भैंसा-बुग्गी पर ले जाकर कांवडि़यों को सोलानी नदी जरूर पार कराने का काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed