फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच सदस्यों की मौत का खुला रहस्य, रईस ने आत्महत्या से पहले पत्नी को किया था टाॅर्चर, तीन बच्चों को ऐसे दी मौत

Sun, 13 Dec 2020 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Dec 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
five people suicide case meerut: man tourtured his wife before suicide, Strangled children
एक साथ उठे पांच जनाजे तो हर आंख हुई नम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परीक्षितगढ़ में परिवार के पांच सदस्यों के मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि चार सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद फांसी के फंदे पर झूलने वाले रईस ने मरने से पहले पत्नी के साथ मारपीट की थी। आगे जानें आखिर कैसे युवक ने अपने ही हाथों अपनी पत्नी और तीन बच्चों की जान ले ली :-

five people suicide case meerut: man tourtured his wife before suicide, Strangled children
घटना के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ  में पत्नी और तीनों बच्चों की रस्सी से गला घोटने के बाद रईस ने फांसी लगाकर जान दी थी। इसका खुलासा शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। बताया गया कि हत्या से पहले पत्नी के साथ मारपीट भी की गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। 

five people suicide case meerut: man tourtured his wife before suicide, Strangled children
जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ एपी मिश्रा के मुताबिक, शनिवार को परीक्षितगढ़ में पांच लोगों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। इसमें पत्नी और तीनों बच्चों की रस्सी से गला घोट कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जबकि रईस ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी के शरीर में कई चोट के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five people suicide case meerut: man tourtured his wife before suicide, Strangled children
मृतका रिहाना - फोटो : अमर उजाला
आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले पत्नी के साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस का दावा है कि पत्नी और बच्ची, दोनों बेटों, रईस की मौत में करीब चार-पांच मिनट का अंतर है। उसी से अंदाजा लगाया जा रहा कि रईस ने पहले पत्नी और बच्ची की हत्या की। उसके बाद दोनों बेटों की। 
 
विज्ञापन
five people suicide case meerut: man tourtured his wife before suicide, Strangled children
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

तीसरे दिन भी घर जाने से डर रहे लोग
एक ही परिवार में पांच मौत के बाद से लोगों में दहशत है। रईस के भाई परीक्षितगढ़ में ही थे, लेकिन तीन दिन बाद भी उनके घर जाने से अधिकांश लोग परहेज कर रहे थे। रईस के घर जाने से लोग डरते नजर आए। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में दहशत है। जिसने यह मंजर देखा वह कभी इसको भूल नहीं पाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed