फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी पर मौत भारी: गृह क्लेश में ली पांच की जान, महिला ने तीन बेटियों का गला काटा

Fri, 11 Dec 2020 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Dec 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Meerut Suicide news: Five killed in home tragedy, woman strangled three daughters in meerut, one died
- फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गुरुवार को दो बड़ी घटनाएं हुईं। ब्रह्मपुरी में आसमा ने तीन बच्चियों की गर्दन काटकर खुदकुशी का प्रयास किया व परीक्षितगढ़ में रईस ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।



इन दोनों वारदातों में चश्मदीद कोई दूसरा नहीं है। दोनों में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दर्द है, असली वजह नहीं लिखी है। आगे तस्वीरों में जानें आखिर कैसे पारिवारिक कलह में तबाह हो गईं कई जिंदगियां:-

Meerut Suicide news: Five killed in home tragedy, woman strangled three daughters in meerut, one died
आसमां - फोटो : अमर उजाला

दोनों ही घटना गुरुवार दोपहर एक से दो बजे के बीच में हुईं। दोनों घटना एक जैसी हैं। जिसमें मारने वाला भी अपना है और मरने वाला भी अपने है। कोई विरोध करने वाला भी नहीं था।

घटना को करने से पहले सुसाइड नोट तक लिख दिया। ब्रह्मपुरी में आसमा ने सुसाइड नोट लिखने के बाद अपनी तीनों बच्चियों को मारकर और खुद भी जान देने का निर्णय ले लिया। उसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया।

Meerut Suicide news: Five killed in home tragedy, woman strangled three daughters in meerut, one died
आयत - फोटो : अमर उजाला

नतीजा ये रहा कि दो साल की बच्ची मरियम की मौत हो गई और आसमा व आयत जिंदगी व मौत के बीच में जूझ रही हैं। हालांकि दोनों की हालत में सुधार है।

दूसरी वारदात में रईस ने भी पहले से सुसाइड नोट लिखकर पत्नी, दो बेटे व एक बेटी को मारकर खुदकुशी का प्लान बना लिया था। उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Suicide news: Five killed in home tragedy, woman strangled three daughters in meerut, one died
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

दोनों ही घटनाओं में सुसाइड नोट मिले हैं जिसमें आसमा ने थोड़ा सा अपना दर्द झलकाने का प्रयास किया, तो रईस ने मौत के बाद अपनों से माफी मांगी है। 

रईस ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी से नाराजगी बयान करते हुए अपने परिवार के लोगों से माफी मांगी है। परिवार के लिए यह दोनों घटनाएं जिंदगी भर का दर्द दे गईं। सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद परिवार के लोग भी अलग-अलग उसका अर्थ निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut Suicide news: Five killed in home tragedy, woman strangled three daughters in meerut, one died
suicide news, police - फोटो : अमर उजाला

रईस की पहली पत्नी शबाना ने सात साल पहले आग लगाकर जान दी थी। उसके दो बेटे अफवान और हैदर थे। पत्नी की मौत के एक साल बाद रईस ने रिहाना से दूसरी शादी कर ली थी। उसके 4 साल की बच्ची अयात थी।
 

लोगों का कहना है कि दूसरी पत्नी रिहाना तथा पहली पत्नी शबाना के बच्चों के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा रहता था। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते रईस ने पहले अपनी पत्नी, तीनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर खुदकुशी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed