फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी में मकान पर कब्जे के विवाद में फायरिंग, जमकर चले लाठी डंडे, कई घायल

Sat, 06 Mar 2021 05:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Mar 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Firing in Brahmapuri, Meerut, in firing dispute, lathi poles, many injured
मकान के विवाद में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मकान पर कब्जे के विवाद में युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। मोहल्ले में दहशत फैल गई। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया। थाने ले जाने के दौरान भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में हमलावरों के साथ हाथापाई कर दी।

Firing in Brahmapuri, Meerut, in firing dispute, lathi poles, many injured
फायरिंग में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुरी के ट्यूबवेल तिराहे पर स्थित मकान में अनवार हुसैन परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार देर रात पांच-छह हमलावर अनवार हुसैन के घर पहुंचे और  परिवार को बंधक बना लिया। अनवर हुसैन के परिवार ने शोर मचा दिया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान घर में घुसे युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। 



 

Firing in Brahmapuri, Meerut, in firing dispute, lathi poles, many injured
मकान के विवाद में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया। अनवर ने पुलिस को बताया कि बनी सराय निवासी व्यक्ति पिछले कईं दिन से उसे मोबाइल पर कॉल कर धमकी देते हुए मकान खाली करने का दबाव बना रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Firing in Brahmapuri, Meerut, in firing dispute, lathi poles, many injured
अस्पताल में भर्ती घायल महिला व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि उसी ने अपने साथियों के साथ  फायरिंग की और परिवार को बंधक बना लिया। पुलिस जैसे ही आरोपियों को लेकर जाने लगी, तभी अनवर के घर के बाहर मौजूद लोगों ने आरोपियों के साथ  हाथापाई कर दी। पुलिस बड़ी मुश्किल में सभी को लेकर थाने आ गई। 


 
विज्ञापन
Firing in Brahmapuri, Meerut, in firing dispute, lathi poles, many injured
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग के सुबूत नहीं मिले हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed