फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मेरठ में पेंट की अवैध फैक्टरी में भीषण आग, धमाके के साथ फटे कैमिकल से भरे ड्रम

Tue, 20 Oct 2020 04:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Oct 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Fire broken out in a Paint and chemical factory in kharkhauda Meerut
मौके पर मौजूद दमकलकर्मी - फोटो : amar ujala

मेरठ से सटे खरखौदा में मंगलवार को अवैध रूप से चल रही पेंट बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।


 
Fire broken out in a Paint and chemical factory in kharkhauda Meerut
आग पर काबू पाते दमकलकर्मी - फोटो : amar ujala
गांव नरहाडा में पिछले करीब छह वर्षों से अवैध रूप से पेंट बनाने की फैक्ट्री चल रही है। नरहाडा निवासी राकेश पुत्र सनवार ने अपनी कृषि भूमि लीज पर दे रखी है। जिसमें मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के उमरनगर निवासी आस मोहम्मद पुत्र सुलेमान कई वर्षों से इस जमीन पर अवैध रूप से पेंट व थिनर फैक्टरी चला रहा है। 

 
Fire broken out in a Paint and chemical factory in kharkhauda Meerut
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
मंगलवार को दोपहर के समय फैक्टरी में अचानक आग लग गई, फैक्टरी में रखे ड्रम धमाके के साथ फटने लगे। राकेश फैक्ट्री को छोड़कर भाग गया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर सीनियर फायर ऑफिसर संतोष राय के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जहां टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire broken out in a Paint and chemical factory in kharkhauda Meerut
धमाके के साथ फटे ड्रम - फोटो : amar ujala
अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है, सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने बताया कि भूमि कृषि में दर्ज है लेकिन इस में अवैध रूप से फैक्टरी चल रही है। 
विज्ञापन
Fire broken out in a Paint and chemical factory in kharkhauda Meerut
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala

उधर, फैक्टरी में फायर यंत्र सहित कोई भी सुविधा नहीं है। फायर टीम के बुलाने के बाद भी फैक्टरी स्वामी मौके पर नहीं पहुंचा था। खरखौदा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed