मेरठ के माधवपुरम से सटे पश्चिमी खुशहाल नगर में गरुवार को पेपर फैक्टरी में भीषण आग गई। आग ने फैक्टरी के दूसरे हिस्से में जिम के सामान और टायल्स के गोदाम को भी चपेट में ले लिया। दमकल की छह गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दो कार समेत चार वाहन भी जल गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया है।
पेपर फैक्टरी व दो गोदामों में लगी भीषण आग, बुझाने में लगी छह घंटे की मशक्कत, लाखों का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे पेपर फैक्टरी में धुआं उठने लगा। देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने जिम व टायल्स के गोदाम को भी चपेट में ले लिया।
आग की सूचना पर सीएफओ अजय शर्मा, एफएसओ संजीव कुमार, एफएसओ अनिल कुमार व ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। फैक्टरी में पेपर के सैकड़ों बंडल रखे होने के चलते आग फैलती गई। आग से जिम के गोदाम के पास खड़ी इरशाद व उनके रिश्तेदार की ब्रेजा व आई-20 कार और बाइक भी जल गईं। करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
दीवारों में दरारें, टीन गिरी
आग से पेपर फैक्टरी की दीवारों में दरारें आ गईं। फैक्टरी की टीन की छत भी गिर गई। पेपर फैक्टरी मालिक व अन्य लोगों ने तहरीर दी है। सीएफआे अजय शर्मा का कहना है कि शार्ट सर्किट से ही आग लगनी बताई गई। उस समय फैक्टरी में कोई कर्मचारी नहीं था। यहां पेपर का स्टॉक रखा था। दमकल गाड़ियों ने पानी के लिए 50 से ज्यादा चक्कर लगाए।
तीन फायर कर्मी बाल-बाल बचे
आग से तीन फायर कर्मी भी बाल-बाल बचे। फैक्टरी परिसर में काफी लंबी टीन शेड है। इस दौरान टीन की छत गिरी तो वहां मौजूद तीन सिपाहियों ने दौड़कर फैक्टरी के गेट पास पहुंचकर जान बचाई। सीएफओ ने बताया कि आग के कारणों की जांच कराई जा रही है।
अमर उजाला से लिया पानी
पेपर फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों ने अमर उजाला कार्यालय से भी पानी लिया। सीएफओ का कहना है कि आग की घटना के बाद कई स्थानों से गाड़ियों में पानी भरा गया। अमर उजाला से सात गाड़ी पानी भरा गया। इसमें से छह गाड़ी पानी खर्च हुआ।