Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मैं डर गया था, मुझे लगता था कि बेटी जिंदा हो जाएगी', पुत्री के शव के साथ रहने के मामले में आया नया मोड़

Thu, 07 May 2026 12:32 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 07 May 2026 12:32 PM IST
सार

UP Crime News Today in Hindi: मेरठ में बेटी के शव के साथ रहने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब बेटी की लाश के साथ रहने वाले पिता उदयभानु पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल कॉलेज में मानसिक परीक्षण के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी की दिमागी हालत सामान्य है।

विज्ञापन
Meerut Crime News Father Arrested for Living With Daughter Body for Months UP News in Hindi
Meerut Priyanka Biswas Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Meerut Crime News: मेरठ के तेली मोहल्ला स्थित घर में प्रियंका विश्वास (33) की मौत के बाद उसके शव के साथ रहने वाले पिता उदयभानु विश्वास (76) पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने उदयभानु का मेडिकल कॉलेज में मानसिक परीक्षण कराया था। 


बुधवार को मनोरोग विभाग की टीम ने उसे डिस्चार्ज कर पुलिस को उसकी दिमागी हालत सामान्य होने की रिपोर्ट दी। शव मिलने के 25 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
Trending Videos
Meerut Crime News Father Arrested for Living With Daughter Body for Months UP News in Hindi
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद से सेवानिवृत्त लिपिक उदयभानु विश्वास के घर से 10 अप्रैल की रात उनकी बेटी का शव (कंकाल) बरामद किया गया था। जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 

 
Meerut Crime News Father Arrested for Living With Daughter Body for Months UP News in Hindi
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उदयभानु ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका पीलिया से पीड़ित थी। उसने बेटी को झाड़-फूंक करने वाले शकील को कई बार दिखाया था। चार-पांच महीने पहले प्रियंका की मौत हुई थी। आरोपी के सही जानकारी न दे पाने के कारण अब तक प्रियंका की मृत्यु की तिथि स्पष्ट नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime News Father Arrested for Living With Daughter Body for Months UP News in Hindi
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच दिन उदयभानु बेटी के शव के साथ रहा और फिर हरिद्वार चला गया। कुछ दिन हरिद्वार में रहने के बाद उदयभानु मेरठ आया और फिर से बेटी के शव के साथ घर में रहा था। इसके बाद वह पांच दिसंबर को वह दोबारा हरिद्वार गया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परिजनों ने उसे जाते हुए देखा था। इसके बाद भी उदयभानु मेरठ आया था और बेटी के शव के साथ रहा था।
विज्ञापन
Meerut Crime News Father Arrested for Living With Daughter Body for Months UP News in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमानती धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी
पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 239 और 271 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। धारा 239 में किसी घटना-अपराध को छुपाने व पुलिस को जानकारी न देने पर कार्रवाई की जाती है। धारा 271 के अंतर्गत जीवन के लिए खतरनाक रोग (संक्रामक बीमारी) फैलाने से संबंधित है। पुलिस का कहना है कि शव कई महीने तक घर में रहने से बीमारी फैल सकती थी। दोनों ही अपराध में 6 महीने तक की कैद और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed