फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता किसान, बेटा जवान: आंदोलन में आमने-सामने अपने, बोले- बच्चे निभा रहे वर्दी का फर्ज

Mon, 07 Dec 2020 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Dec 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Father farmer, son policeman: loved ones are face to face in farmers movement, says both doing their duty
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

नए कृषि कानून को लेकर दिल्ली में चल रहा आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस आंदोलन के अलग-अलग पहलू सामने आ रहे हैं, वहीं एक पहलू ये भी है कि सरकार ने किसान और पुलिस को आमने सामने खड़ा कर दिया है।



सूरत-ए-हाल ये है कि दोनों ही पक्ष अपना अपना फर्ज निभा रहे हैं। दिल्ली बॉर्डर पर तैनात पुलिस फोर्स के ढेरों जवान यूपी और हरियाणा के किसान परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन आंदोलन ने उन्हें अपनों के ही सामने दीवार बनकर खड़े रहने को मजबूर कर दिया है। 

Father farmer, son policeman: loved ones are face to face in farmers movement, says both doing their duty
एनएच-24 पर बैठे किसान और मौजूद सुरक्षाकर्मी - फोटो : कुमार संजय

किसान आंदोलन के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए हैं कि जब किसान पिता आंदोलन में शामिल होकर किसान एकता का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहा है। वहीं सामने पुलिस की वर्दी में खड़ा बेटा उनको रोकने का प्रयास कर रहा है।

अमर उजाला ने इस परिदृश्य पर जब बागपत जनपद के कुछ ऐसे किसान परिवारों से बात की जिनके परिवार का एक सदस्य आंदोलन में डटा है तो बेटा पुलिस की वर्दी में बॉर्डर पर दीवार बनकर खड़ा है।

Father farmer, son policeman: loved ones are face to face in farmers movement, says both doing their duty
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

किसान बोले- बच्चे निभा रहे अपना फर्ज, हम अपना
फतेहपुर पुटठी गांव निवासी किसान यशपाल का बेटा प्रदीप तोमर दिल्ली पुलिस में है। यशपाल का कहना है कि बेटा अपनी ड्यूटी कर रहा है, और मैं किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नए कृषि कानून का विरोध कर रहा हूं। भले ही दोनों आमने-सामने हों, लेकिन हमारा दिल एक-दूसरे से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father farmer, son policeman: loved ones are face to face in farmers movement, says both doing their duty
जितेन्द्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर पुटठी गांव निवासी जितेन्द्र सिंह का बेटा मोहित भी पुलिस में है और वह भी अपना फर्ज निभा रहा है। जितेन्द्र का कहना है कि सरकार लगातार किसान विरोधी कानून बनाकर पास कर कर रही है। यदि अब हम विरोध नहीं करेंगे तो आने वाले समय में इसका खामियाजा बच्चों व परिवार को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
Father farmer, son policeman: loved ones are face to face in farmers movement, says both doing their duty
उपेन्द्र तोमर - फोटो : अमर उजाला
भाकियू के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र तोमर का भतीजा सागर तोमर दिल्ली पुलिस में है, इसके बावजूद चाचा-भतीजा आमने-सामने हैं।

उपेन्द्र का कहना है कि किसान आंदोलन के दौरान एक भी ऐसा काम नहीं करेंगे, जो बच्चों का सिर झुका दे। हमारे ही बच्चे ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें लाठी चलाने के लिए कहा जाएगा तो वे लाठी चलाएंगे और हम सहेंगे, लेकिन दिल का रिश्ता तो रिश्ता होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed