फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पापा उठ जाओ न!: बिलखता रहा मासूम..., पहले जन्मदिन पर ही बुझीं घर की खुशियां, पिता दिनेश की मौत से मातम

Wed, 12 Nov 2025 11:05 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 12 Nov 2025 11:05 AM IST
सार

मेरठ के रिठानी गांव में बेटे के पहले जन्मदिन पर घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन बागपत में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता दिनेश और उनके साथी नितिन की मौत ने परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।

विज्ञापन
Father dies in road accident on his son's first birthday in Meerut, family’s celebration turns into mourning
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

बागपत में हुए सड़क हादसे ने मेरठ के परतापुर क्षेत्र के रिठानी गांव में खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव के निवासी दिनेश और नितिन की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। संयोग देखिए, जिस दिन दिनेश के बेटे दक्ष का पहला जन्मदिन था, उसी दिन बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया।

Father dies in road accident on his son's first birthday in Meerut, family’s celebration turns into mourning
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

दिनेश की पत्नी ज्योति और दोनों बेटे -चार वर्षीय हनी और एक वर्षीय दक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने घर को जन्मदिन के लिए रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया था। दिनेश सुबह फोन पर कहकर गया था कि वह दोपहर तक वापस घर पहुंच जाएगा, लेकिन दोपहर बाद मौत की खबर आई। जन्मदिन की तैयारियां मातम में बदल गईं।

Father dies in road accident on his son's first birthday in Meerut, family’s celebration turns into mourning
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

रिठानी निवासी दिनेश, नितिन और भूपेंद्र पेशे से पेंटर थे और हरियाणा के बहालगढ़ में एक मकान पर काम कर रहे थे। सोमवार को तीनों बाइक से मेरठ लौट रहे थे। बालैनी टोल प्लाजा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश और नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Alert: नेटवर्क खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियां, वेस्ट UP में पनाह लेते रहे आतंकी, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Father dies in road accident on his son's first birthday in Meerut, family’s celebration turns into mourning
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को जब दोनों युवकों के शव रिठानी पहुंचे, तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। एक साथ दो अर्थियों के उठने का मंजर देख कोई भी खुद को रोक नहीं सका। परिजन बार-बार बेसुध हो रहे थे। छोटे बेटे हनी और दक्ष बार-बार अपने पिता को उठने के लिए आवाज दे रहे थे 'पापा उठो ना…'  और यह दृश्य हर किसी की आंखें भर देने वाला था।

विज्ञापन
Father dies in road accident on his son's first birthday in Meerut, family’s celebration turns into mourning
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

दिनेश के भाई अभिषेक ने बताया कि तीनों दोस्त हर 15 दिन में एक बार घर आते थे। दिनेश बेटे के पहले जन्मदिन को लेकर बेहद उत्साहित था, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed