फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Terror Links Under Watch in West UP After Delhi Blast; High Alert Issued in Meerut Zone

Alert: नेटवर्क खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियां, वेस्ट UP में पनाह लेते रहे आतंकी, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

Wed, 12 Nov 2025 10:51 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 12 Nov 2025 10:51 AM IST
सार

दिल्ली ब्लास्ट के बाद वेस्ट यूपी में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मेरठ जोन के जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियां पुराने मामलों की कड़ियां जोड़कर जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Terror Links Under Watch in West UP After Delhi Blast; High Alert Issued in Meerut Zone
कैंडल मार्च निकालते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में हुए धमाके के बाद वेस्ट यूपी के जिलों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। मेरठ जोन के सभी जिलों में पुलिस, एसटीएफ और खुफिया विभागों ने संयुक्त सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

वेस्ट यूपी लंबे समय से आतंकियों की पनाहगाह के रूप में चिन्हित रहा है, जहां कई बार देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं।

खुफिया एजेंसियों के अनुसार, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और सहारनपुर जैसे जिलों में पूर्व में कई आतंकी तत्वों के ठहरने या फर्जी पहचान बनाकर दस्तावेज तैयार करने के मामले दर्ज हो चुके हैं। अब दिल्ली ब्लास्ट की जांच में भी एजेंसियां इन जिलों से संभावित कनेक्शन तलाश रही हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट: 'अरबन अस्पताल में रखी हैं नौ लाशें, आकर कर लो मोहसिन की पहचान', पत्नी ने रोते हुए बताया दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि, पूर्व में कई बार खुफिया एजेंसियों ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की है। फिलहाल भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और सभी थाना क्षेत्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

मेरठ पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटल, धर्मशाला और किराये के मकानों की विशेष जांच शुरू की गई है। हर नए किरायेदार और आने-जाने वाले व्यक्ति की पहचान व सत्यापन की प्रक्रिया पर बल दिया जा रहा है।
 

कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि
दिल्ली धमाके के पीड़ितों की याद में मंगलवार को बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल मेरठ में शोक सभा आयोजित की गई। छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने कहा कि हमें नफरत नहीं, शांति और एकता का संदेश फैलाना चाहिए। 

ये मामले भी रहे सुर्खियों में
-मेरठ की रूबी और पाकिस्तानी नागरिक असद को रुड़की से गिरफ्तार किया गया था। असद फर्जी नाम से रह रहा था और आईएसआई एजेंट होने का आरोप था।
-मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के जौला गांव से जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मोहम्मद वारिस पकड़ा गया था।
-अटारी बॉर्डर पर हेरोइन के साथ कांधला निवासी साबिर और नसीरन गिरफ्तार हुए थे।
-मेरठ के महलकी निवासी कारी सलीम (नेत्रहीन) पर भी पूर्व में आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed